Bikaner Live

गणतंत्र दिवस पर नेशन प्राइड अवार्ड से डॉक्टर गुप्ता को किया सम्मानित…

बीकानेर| डॉ अर्पिता गुप्ता को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेशन प्राइड़ अवार्ड- 2023 से सम्मानित किया गया| फॉरएवर स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के उन चयनित प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नेशन प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया जो सामाजिक कार्य में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं|
राजस्थान बीकानेर की समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा पिछले कुछ वर्षों से लगातार बच्चियों व महिलाओं को सामाजिक शैक्षिक आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं, स्वास्थ्य कैंप, हस्तनिर्मित चीजें सिखाने हेतु कैंप, के साथ महामारी के समय ऑनलाइन कक्षाओं द्वारा 5000 से अधिक बच्चों व महिलाओं को शिक्षित करने तथा ज़रूरतमंद की सेवा, बाल मजदूरी, युवाओं को रोजगार दिलाने, महिला सुरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है| डॉ गुप्ता को पूर्व में भी अपने सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है| डॉ गुप्ता का मानना है कि समाज सेवा के माध्यम से ही मानव जीवन के मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है|

खबर

Related Post

error: Content is protected !!