Bikaner Live

भाजपा रानी बाजार मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न…


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी रानी बाजार मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री अनिल शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।

मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग ने बैठक के प्रारम्भ में सभी अतिथियों का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

प्रथम सत्र में मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी ने मंडल के संगठनात्मक कार्यों का वृत प्रस्तुत किया।

द्वितीय सत्र में शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेश भसीन ने प्रदेश कार्यसमिति द्वारा हाल ही में पारित राजनैतिक प्रस्ताव का पठन किया जिसका सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया ।
भसीन ने केन्द्रीय और राज्य बजट पर भी विचार व्यक्त किए ।

तृतीय सत्र में मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने मंडल की स्थानीय समस्याओं एवं मुद्दों पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

मंडल बैठक पर्यवेक्षक और जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने संगठन के वर्तमान में चल रहे सशक्त मंडल और पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान,नवमतदाता अभियान, डाटा प्रबंधन, समर्पण निधि अभियान और प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम और मण्डल बैठकों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अभियानों को पूर्ण मनोयोग से सफलता के साथ पूर्ण करने का आह्वान किया।

बैठक में एसटी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. अशोक मीणा ने भी विचार व्यक्त किए।

महिला मोर्चा की सरस्वती विश्नोई ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

शनिवार को आयोजित मंडल कार्यसमिति बैठक में जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नरसिंग सेवग, जिला मंत्री प्रोमिला गौतम, डॉ. अशोक मीणा, मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, मूलचंद नायक, मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंघला, सोनालिका, विक्रम सिंह राठौड़, घनश्याम शर्मा, राजेश पंडित, पार्षद जामनलाल गजरा, पुनीत शर्मा, निशांत गौड़, प्रदीप महर्षि, ज्योति विजयवर्गीय, रेखा पंडित, शशिकांत मोदी, अरुण सोलंकी, हेमंत सेवग, सरस्वती विश्नोई, शशांक सक्सेना, करणपाल सिंह सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष इत्यादि अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!