Bikaner Live

आपदा प्रबंधन मंत्री ने श्रीडूंगरगढ़ और कोलायत में ली बैठक
सामाजिक एकता एवं संकल्प रैली में अधिकाधिक भागीदारी का किया आह्वान

बीकानेर, 7 अप्रैल। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ और कोलायत में जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर बीकानेर के सादुल क्लब मैदान में आयोजित होने वाली सामाजिक एकता एवं संकल्प … Read more

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान केंद्र ने मनाया 49वां स्थापना दिवस

बीकानेर, 7 अप्रैल l केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान का 49वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को मनाया गया। इस अवसर पर कृषक वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 300 भेड़ पालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर पी सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य … Read more

महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि
जिले के 790 मनरेगा कार्यस्थलों पर 99.35 महिला मेट नियोजित

बीकानेर, 7 अप्रैल। जिले में मनरेगा के तहत 790 स्थानों पर चल रहे सामुदायिक कार्य स्थलों पर 99.35 प्रतिशत महिला मेट नियोजित कर दी गई हैं। महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है।जिला कलक्टर एवं मनरेगा के जिला कार्य समन्वयक भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले के शत-प्रतिशत मनरेगा कार्य स्थलों पर … Read more

सामाजिक अंकेक्षण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

बीकानेर, 7 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मिड डे मील योजना के सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्राम संसाधन व ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को जिला परिषद सभागार में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस कोलायत, बज्जू, नोखा व लूनकरनसर पंचायत समितियों के कार्मिकों ने … Read more

खड़े ट्रक में लगी आग आसपास फैली अफरातफरी

बीकानेर,शहर के सदर थाना इलाके के दुर्गादास सर्किल आर्मी गेट के पास एक ट्रक में आग लग गई। जिससे एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। आस पास के लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेज थी कि काबू ही नहीं हो रही थी। घटना की सूचना मिलते ही सदर … Read more

सार्वजनिक निर्माण विभाग की संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
चारों जिलों के लगभग 200 कार्मिक ले रहे भाग

बीकानेर, 7 अप्रैल। सार्वजनिक निर्माण विभाग की संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता सुधीर माथुर थे। उन्होंने कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। साथ ही इनसे मानसिक विकास भी होता है। सरकारी कार्मिकों के लिए ऐसी स्पर्धाएं नई ऊर्जा का संचार … Read more

बीकासर में चारा डीपो खोलने की स्वीकृति जारी

बीकानेर, 7 अप्रैल। आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशों की अनुपालना में संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमांत कृषकों को अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नोखा पंचायत समिति के बीकासर गांव में चारा डिपो खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला कलेक्टर … Read more

बीकानेर स्थापना दिवस पर आयोजित होगा चार दिवसीय बीकानेर थियेटर फेस्टिवल
आयोजन के लिए समिति गठित

बीकानेर, 7 अप्रैल। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार बीकानेर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 अप्रैल से 1 मई तक रविंद्र रंगमंच में चार दिवसीय बीकानेर थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।फेस्टिवल आयोजन के जिला कलक्टर भगवती प्रसाद द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। इसके अनुसार नगर विकास न्यास सचिव … Read more

युवाओं को खेल और फिटनेस के प्रति करेंगे जागरुक
जिला क्रीड़ा परिषद की बैठक आयोजित

बीकानेर, 7 अप्रैल। शहरी क्षेत्र के युवाओं में खेलों और फिटनेस के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला क्रीड़ा परिषद की गुरूवार को आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के बेहतर … Read more

पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में लगातार हो रहा सुधार…

बीकानेर, 7 अप्रैल। पीबीएम अस्पताल के मुख्य भवन के सामने के अवैध अतिक्रमण हटा दिए गए हैं तथा परिसर के चारों ओर तम्बाकू उत्पादों का विक्रय पूर्णतया प्रतिबंधित हो गया है। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार अस्पताल की व्यवस्थाओं में प्रतिदिन और अधिक सुधार किया जा रहा है। इससे मरीजों और उनके … Read more

error: Content is protected !!