Bikaner Live

मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-
स्कूलों और मतदान केंद्रों पर क्लस्टर कैंप आयोजित…

बीकानेर, 3 दिसंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के राजकीय विद्यालयों में क्लस्टर कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान 17 प्लस आयु वर्ग के विद्यार्थियों के प्री-रजिस्ट्रेशन तथा 18 वर्ष के वंचित विद्यार्थियों का नाम मतदाता सूची जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेंद्र सिंह … Read more

एमएम स्कूल में मेगा पीटीएम आयोजित…

बीकानेर, 3 दिसंबर। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय एमएम उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा के बढ़ते कदम के तहत मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजेश गोस्वामी ने बताया कि इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गोदारा और डाइट की व्याख्याता किरण शुक्ला ने मेगा पीटीएम का निरीक्षण किया। … Read more

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
जिला कलेक्टर ने सरपंचों से किया संवाद
शत-प्रतिशत पंजीकृत पंचायत को करेंगे सम्मानित….

बीकानेर, 3 दिसंबर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शत-प्रतिशत परिवारों को पंजीकृत करवाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शनिवार को जिले के सरपंचों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद किया।उन्होंने आह्वान किया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों को चिरंजीवी ग्राम पंचायत बनाया जाए। इन पंचायतों के शत-प्रतिशत … Read more

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस
विशेष योग्यजनों ने जागरूकता रैली निकाल दिया मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का संदेश
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी….

बीकानेर, 3 दिसंबर। अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विशेष योग्यजनों ने पैदल मार्च निकालते हुए आमजन को मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता के रूप में शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाने का संदेश दिया।जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने नारी निकेतन परिसर से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस अवसर … Read more

सेना भर्ती रैली: परिणाम जारी, वेबसाइट पर देख सकेंगे….

बीकानेर, 3 दिसंबर। बीकानेर में सितंबर में आयोजित सेना भर्ती रैली का अंतिम चयन परिणाम सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं द्वारा घोषित कर दिया गया है। परिणाम joinindianarmy वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। भर्ती निर्देशक कर्नल अमित शर्मा ने बताया कि चयनित उम्मीदवार (अग्निवीर क्लर्क एवम एसकेटी को छोड़कर) को सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनू में … Read more

धरणीधर जनता क्लीनिक के लिए भामाशाह ने भेंट की आवश्यक सामग्री…..

बीकानेर, 3 दिसंबर। धरणीधर जनता क्लीनिक के लिए भामाशाह मनोज पुरोहित और उनके परिवार द्वारा फ्रीज, बेड, नेबुलाइजर, बीपी जांच मशीन सहित अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार अहमद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भामाशाह परिवार द्वारा दिया गया सहयोग महत्वपूर्ण है। इससे मरीजों एवं … Read more

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित… तीन को निशुल्क स्कूटी तथा एक को ट्राई साइकिल वितरित..

उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशेष योग्यजनों तथा संस्थाओं को किया सम्मानित बीकानेर, 3 दिसंबर। अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर शनिवार को सेवाश्रम-दो विमंदित पुनर्वास गृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल थे। उन्होंने कहा कि विशेष योग्यजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार … Read more

25 नवजात बेटियों की माताओं को जिला कलेक्टर ने दिए सहजन के पौधे – बधाई संदेश और बेटी के नाम की घर की पट्टिका भी सौंपी…

शक्ति अभियानएक पौधा सुपोषित बेटी के नाम के तहत 25 नवजात बेटियों की माताओं को जिला कलेक्टर ने दिए सहजन के पौधेबधाई संदेश और बेटी के नाम की घर की पट्टिका भी सौंपीबीकानेर, 3 दिसंबर। शक्ति अभियान के ‘एक पौधा सुपोषित बेटी के नाम’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी में … Read more

आयुष्मान-चिरंजीवी कार्ड में पंजीकरण अभियान ने पकड़ा जोर…..

जल्द मिलेगी अन्य राज्यों के एंपेनल्ड हॉस्पिटल्स में फ्री सेवा सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के परिवारों के घर-घर जाकर दर्ज किया जा रहा है ऑनलाइन रिकॉर्ड बीकानेर, 2 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में चयनित सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना SECC 2011 के परिवारों के सदस्यों का आयुष्मान-चिरंजीवी कार्ड तैयार किया जा रहा … Read more

शक्ति ई-मैगजीन का आठवां अंक
बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी विश्नोई ने किया विमोचन….

बीकानेर, 2 दिसंबर। शक्ति ई-मैगजीन के आठवें अंक का विमोचन जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की मौजूदगी में 13 वर्षीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी बिश्नोई ने शुक्रवार को किया।इस ई-मैगजीन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली बीकानेर की महिलाओं और बालिकाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। जिससे अन्य … Read more

error: Content is protected !!