Bikaner Live

हर घर तिरंगा अभियान
संभाग को मिले ढाई लाख झंडे

बीकानेर ग्रामीण हाट में पहला विक्रय केंद्र स्थापितबीकानेर, 30 जुलाई। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंखला में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीकानेर संभाग को ढाई लाख तिरंगे झंडे प्राप्त हुए हैं। इनमें से बीकानेर जिले को एक लाख तथा शेष तीनों जिलों को पचास-पचास … Read more

शक्ति ई-मैगजीन का चौथा अंक
जिला कलक्टर मौजूदगी में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया विमोचन….

बीकानेर, 30 जुलाई। शक्ति अभियान के तहत प्रकाशित ई-मैगजीन के चौथे अंक का विमोचन शनिवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की मौजूदगी में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने किया।इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में जन्म के समय लिंगानुपात सुधारने और … Read more

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविंद्र रंगमंच पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत….

बीकानेर, 29 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और जिला प्रशासन द्वारा रविंद्र रंगमंच पर शुक्रवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायिका मांगी देवी और दल ने मांड गायन से की। बसु खान मीर और दल ने सूफी गायकी से … Read more

देशनोक राज्यपाल श्री मिश्र ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन…

बीकानेर, 29 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर के दर्शन किए तथा देश व प्रदेश में शान्ति व खुशहाली की कामना की।मंदिर पुजारी श्री मुन्नादान ने विधिवत पूजा करवाई।राज्यपाल को करणी माता मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह ने मां करणी के जीवन से जुड़ी … Read more

खादी तथा ग्रामाद्योग बोर्ड अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा 4 दिवसीय दौरे पर सोमवार को बीकानेर आएंगे

बीकानेर 29 जुलाई। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा 1 अगस्त सोमवार को बीकानेर आएंगे।बोर्ड अध्यक्ष शर्मा  श्रीडूंगरगढ़ में दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे और खादी ग्रामोद्योग विकास समिति का अवलोकन करेंगे और सांय 6 बजे सर्किट हाउस बीकानेर में खादी  संस्था व समितियों के पदाधिकारियों द्वारा बोर्ड अध्यक्ष का स्वागत किया जायेगा।खादी … Read more

अत्यधिक बारिश होने की स्थिति में रखें सावधानियां- जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल

बीकानेर, 29 जुलाई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि जिले में अत्यधिक बारिश होने की स्थिति में विभिन्न सावधानियां बरती जाएं।उन्होंने कहा कि इस तेज वर्षा तथा तूफान के दौरान आमजन घरों से नहीं निकलें। पशुओं को पेड़ों व विद्युत खंभों के नीचे न बांधें, बिजली खंभों व विद्युत लाईनों से दूर रहें, … Read more

राज्यपाल ने बीकानेर के चारों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की

जयपुर, 29 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को बीकानेर में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रक्षपाल सिंह, राजुवास कुलपति प्रो. सतीश कुमार गर्ग, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बरीश विद्यार्थी के साथ संक्षिप्त समीक्षा बैठक की।बैठक में उन्होंने एक समान … Read more

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में संविधान पार्क का लोकार्पण
युवाओं में लोकतांत्रिक आस्था को मजबूत करेंगे संविधान पार्क – राज्यपाल

जयपुर, 29 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान पार्क विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाली युवा पीढ़ी में लोकतांत्रिक आस्था को मजबूत करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि इससे युवा राष्ट्र बोध से जुड़़ कर देशहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन को प्रेरित होंगे। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को राजस्थान पशु चिकित्सा … Read more

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पहुंचे बीकानेर_ छोटीकाशी बीकानेर मैं आपका हार्दिक स्वागत….

बीकानेर, 29 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार प्रातः बीकानेर पहुंचे।राज्यपाल के यहां नाल हवाई अड्डा पहुंचने पर संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल तथा पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव ने अगवानी की।इस दौरान महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.विनोद कुमार सिंह, स्वामी केशवानंद … Read more

जिला कलेक्टर की पहल पर जिले में हुआ नवाचार- शक्ति अभियान के तहत एक और नवाचार एक दिन में दो लाख 53 हजार बालिकाओं-किशोरियों का जांचा हिमोग्लोबिन

शक्ति अभियान के तहत एक और नवाचारएक दिन में दो लाख 53 हजार बालिकाओं-किशोरियों का जांचा हिमोग्लोबिनचार हजार से अधिक विशेषज्ञों की टीम पहुंची स्कूलों और कॉलेजों तकएक महीने की माइक्रो प्लानिंग से छुआ लक्ष्य7 से 10 ग्राम हिमोग्लोबीन वाली छात्राओं पर रखेंगे नज़र बीकानेर, 28 जुलाई। बीकानेर के लिए गुरुवार का दिन विशेष रहा। … Read more

error: Content is protected !!