Bikaner Live

बीकानेर – दो स्थानीय अवकाश घोषित…

बीकानेर, 20 मार्च। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने आदेश जारी कर वर्ष 2023 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।आदेशानुसार 24 मार्च (शुक्रवार) को गणगौर मेले के अवसर पर तथा 10 नवंबर (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

असामायिक बरसात व ओलावृष्टि से ईसबगोल व जीरा में नुकसान…

बीकानेर, 20 मार्च। पिछले 2-3 दिनों से असामायिक बरसात व ओलावृष्टि के कारण ईसबगोल व जीरा फसल में हुए नुकसान का सर्वे कृषि विभागीय टीम द्वारा किया गया।कृषि विभागीय टीम संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, सहायक निदेशक भैराराम गोदारा व कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने पारवा, मान्याणा, देसलसर, जेगला पांचू नोखा क्षेत्र व बीकानेर के … Read more

‘वन साइंटिस्ट वन प्रोडेक्ट‘ का लक्ष्य निर्धारित कर वैज्ञानिक आगे बढ़ें: डाॅ.त्रिपाठी
एनआरसीसी में वैज्ञानिक वार्ता का आयोजन….

बीकानेर 20 मार्च, 2023 । भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसन्धान केन्द्र में आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से डॉ. भूपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) पधारें। इस अवसर पर केन्द्र में एक वैज्ञानिक वार्ता आयोजित की गई जिसमें एनआरसीसी सहित परिषद के बीकानेर स्थित पशु संबद्ध संस्थानों यथा-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान एवं … Read more

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित
मेक इन इण्डिया अभियान को गति प्रदान करने का माध्यम बने तकनीकी शिक्षा – राज्यपाल

जयपुर/बीकानेर, 20 मार्च। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि तकनीकी शिक्षा देश में मेक इन इण्डिया अभियान को गति प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बने। उन्होंने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय ऐसे उपकरण, यांत्रिक प्रौद्योगिकी विकसित करें, जिसकी सहायता से लोग स्वयं के उद्योग लगा कर अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान … Read more

शुद्ध के लिए युद्ध-कानासर रोड पर बोतल बंद पानी की फैक्ट्री पर कार्यवाही, 3644 बोतल सीज बिना लैब टेस्ट के मार्केट में भेज रहे ….

बीकानेर, 19 मार्च। कानासर रोड पर संचालित बोतल बंद पानी की फैक्ट्री पर स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा कार्यवाही की गई है। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत 3,644 बोतल पानी को सीज किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, … Read more

बंगला नगर, अंत्योदय नगर और आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का होगा विकास-शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने साढ़े तीन करोड़ रुपए के कार्यों का किया शिलान्यास…

बीकानेर, 19 मार्च। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला में रविवार को नगर क्षेत्र में बंगला नगर और अंत्योदय नगर क्षेत्र में साढ़े तीन करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।शिक्षा मंत्री ने वार्ड 20 में 1.6 किलोमीटर डामर सड़क तथा 450 मीटर सीसी सड़क निर्माण के साथ ड्रेनेज सुविधा के … Read more

आपदा प्रबंधन मंत्री ने बराला में ग्राम पंचायत भवन एवं मल्टीपरपज हाॅल का किया उद्घाटन…

बीकानेर, 19 मार्च। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल ने रविवार को ग्राम पंचायत बराला में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन एवं मल्टीपरपज हॉल का उद्घाटन किया। यह भवन 35 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है।इस अवसर पर श्री मेघवाल ने कहा कि पंचायत भवन बनने से स्थानीय लोगों के … Read more

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने किया श्री नेहरू शारदा पीठ पी.जी. महाविद्यालय के छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन…

बीकानेर, 19 मार्च। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने रविवार को श्री नेहरू शारदा पीठ पी.जी. महाविद्यालय के छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम के अधिष्ठाता पं. रामेश्वरानंद महाराज ने की।इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। ये अपनी … Read more

बीकानेर की ट्रोपो सर्विसेज का हुआ चयन-राजस्थान आईटी डे जयपुर ; स्टार्टअप एक्सपो में
सात शहरों में रोजाना हजारों कारों को दे रहे सर्विसेज, 250 लोगों को मिल रहा रोजगार…

राजस्थान आईटी डे पर जयपुर में रविवार से तीन दिवसीय स्टार्टअप एक्सपो प्रारंभ हो गया है। 19 मार्च से 21 मार्च तक जवाहर कला केन्द्र और राजस्थान विवि में आयोजित इस स्टार्टअप एक्सपो में प्रदेश के बेहतरीन 80 से अधिक स्टार्टप्स का चयन आई-स्टार्ट राजस्थान एवं प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। आई स्टार्ट राजस्थान … Read more

शिक्षा मंत्री ने सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में हैंडबॉल और बास्केटबाल के सिंथेटिक कोर्ट का किया शिलान्यास…

बीकानेर, 19 मार्च। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में हैंडबॉल और बास्केटबाल के सिंथेटिक कोर्ट का शिलान्यास किया। हैंडबॉल कोर्ट 33.59 तथा बास्केटबॉल कोर्ट पर 26.64 लाख सहित कुल 60.23 लाख रुपए व्यय होंगे।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्पोर्ट्स स्कूल में अंतरराष्ट्रीय … Read more

error: Content is protected !!