Bikaner Live

गणेश चतुर्थी के अवसर पर इंद्रा कॉलोनी में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया गणेश पूजन

क्षेत्र में विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी – सिद्धि कुमारी बीकानेर पूर्व विधानसभा की इंद्रा कॉलोनी में विधायक सिद्धि कुमारी की अनुसंशा पर राज्यसरकार की ओर से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश पूजन के बाद जनता को समर्पित किया गया। विधायक सिद्धि कुमारी … Read more

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को….

बीकानेर,19 सितंबर। जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक के उपरांत आयोजित की जाएगी।सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) ने बताया कि अधिकारियों को गत जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं आवश्यक सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

किसी एक खेल को पकड़ो और लक्ष्य ओलंपिक पदक का रखो – डॉ बी डी कल्ला
67वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता

(बालिका वर्ग) के उद्घाटन अवसर पर बोले डॉ कल्लाराज्य सरकार और हल्दीराम ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में 19 से 23 सितंबर तक राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में चलेगी प्रतियोगिता बीकानेर,19 सितंबर। 67वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग (अंडर 17 और 19 वर्ष )का शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने मंगलवार … Read more

शिक्षा मंत्री ने रतन गणेश लाइब्रेरी हॉल का किया लोकार्पण….

विधायक निधि से 15 लाख रुपए स्वीकृत कर बनाया गया वाचनालय बीकानेर,19 सितंबर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने मंगलवार को रत्ताणी व्यास पंचायती ट्रस्ट बगेची में नवनिर्मित रतन गणेश लाइब्रेरी हॉल का लोकार्पण किया। इस हॉल का निर्माण विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख की लागत से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाया गया है।इस … Read more

साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित

बीकानेर, 19 सितम्बर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में मंगलवार को साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन डूंगर कॉलेज तथा नाइलिट के बीकानेर केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ-साथ आम जन ने भी भाग लिया। एन सी सी, एन एस एस, … Read more

जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति (एस सी एस टी अत्याचार निवारण) की बैठक शुक्रवार को

बीकानेर,19 सितंबर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम 1995 नियम 17 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक शुक्रवार सायं 4:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी सदस्य सचिव एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी.पंवार … Read more

67वीं राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने किया उद्घाटन

67वीं राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने किया उद्घाटन19 से 23 सितंबर तक बीबीएस स्कूल परिसर में चलेगी प्रतियोगिता बीकानेर ,19 सितंबर। 67वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग (अंडर 17 और 19 वर्ष )का शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने मंगलवार को बीबीएस स्कूल परिसर में उद्घाटन किया। इस … Read more

विधानसभा क्षेत्र कोलायत में आधारभूत विकास करवाना प्राथमिक लक्ष्य-ऊर्जा मंत्री भाटी

नव सृजित ग्राम पंचायत खाखूसर के नवर्निमित भवन का किया लोकार्पण बीकानेर, 18 सितंबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र कोलायत की नव सृजित ग्राम पंचायय खाखूसर के नवर्निमित भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण पर 35 लाख रुपए खर्च हुए है। इस भवन के लिए ठाकुर भंवर सिंह … Read more

बारह सौ अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच हज़ार से अधिक महिलाओं ने सजाई मतदान की रंगोलियां


बीकानेर, 18 सितंबर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को जिले के 1200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर 5000 से अधिक महिलाओं ने मतदान की रंगोलियां सजाई ।


जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार बूथ लेवल तक आयोजित हो रही गतिविधियों की श्रृंखला में यह आयोजन हुए। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्सव सा माहौल रहा। सजी हुई रंगोलियां को देखने आम जन भी पहुंचे। रंगोलियों में मतदान से जुड़े स्लोगन अंकित किए गए। वहीं अलग-अलग रंग भरते हुए इन्हें आकर्षक बनाया गया।


जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने कलेक्ट्रेट परिसर में सजाई रंगोली का अवलोकन किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ शक्ति सिंह कच्छावा, स्वीप समन्वयक डॉ. वाईबी माथुर और गोपाल जोशी मौजूद रहे।


नित्या के. ने मतदाता सूचियां के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सितंबर महीने में बूथ स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस श्रृंखला में पूर्व में हस्ताक्षर अभियान और शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।


कच्छावा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिन ने मतदान की रंगोलियां सजाई। कुछ स्थानों पर मतदाता जागरूकता रैलियां भी निकल गई।

Read more

खाखूसर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-कक्ष का हुआ शुभारंभ

बीकानेर, 18 सितम्बर। ऊर्जा मंत्री भाटी ने खाखूसर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत समिति मद से स्वीकृत 9 लाख रुपये की लागत से निर्मित कक्षा कक्ष का उद्घाटन भी किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य कमल कान्त स्वामी, व्याख्याता जगमोहन व वृद्धिचंद सैनी, अध्यापिका मधु जैमन ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन अवसर … Read more

error: Content is protected !!