Bikaner Live

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 20 व 21 मार्च को

बीकानेर, 19 मार्च। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन 20 व 21 मार्च को जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। पहली पारी प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी में दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए … Read more

अब्दुल वाहिद ‘अशरफ़ी’ के दो ग़ज़ल संग्रहों का विमोचन हुआ

बीकानेर 19 मार्च। अदब-सराय द्वारा उर्दू के वरिष्ठ शाइर मौलाना अब्दुल वाहिद ‘अशरफ़ी’ के दो ग़ज़ल संग्रहों नख़्ले-सहरा उर्दू ग़ज़ल संग्रह एवं राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित हिंदी ग़ज़ल संग्रह ‘बनके ख़ुश्बू बिखर गया कोई’ का लोकार्पण समारोह शनिवार को स्थानीय नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, नागरी भंडार, स्टेशन रोड में आयोजित किया … Read more

आरएएस मुख्य परीक्षा 2021-
समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों के 113 केंद्रों पर होगी आयोजित

जयपुर, 19 मार्च। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 20 व 21 मार्च 2022 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य परीक्षा) 2021 का आयोजन किया जा रहा है। सचिव श्री एच एल अटल ने बताया कि आयोग की और से परीक्षा की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों … Read more

ऊर्जा मंत्री ने भाटी ने पालनहार योजना से किया लाभान्वित

बीकानेर, 19 मार्च। देशनोक कस्बे के मुकेश कुमार पुत्र पुरखाराम रेगर को पेंशन और उनकी पांच संतानों को शनिवार को पालनहार योजना से जोड़ा गया ।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दिनेश दान चारण ने बताया कि मुकेश कुमार पुत्र पुरखाराम रेगर 2019 में सुड़क दुर्घटना में चलन निशक्तता से ग्रसित हो गये।परिवार के एकमात्र … Read more

श्री राज रतन बिहारी जी व दाऊजी मंदिर में डोलोत्सव
रंग-गुलाल व इत्र से ठाकुरजी व आचार्यश्री को खेलाई होली, भक्तों ने भी जमकर लिया भक्ति व रंगोत्सव का आनंद

बीकानेर, 19 मार्च। शुद्धाध्दैव पंचम पीठ श्री गोकुल चन्द्रमाजी द्वारा संचालित श्री राज रतन बिहारीजी मंदिर व दाऊजी मंदिर में शुक्रवार को पुष्टिमार्गी परम्परानुसार डोल उत्सव भक्ति संगीत के साथ मनाया गया। पुष्टिमार्गीय आचार्यश्री विट््ठल नाथ बाबाजी (ब्रजांग बाबा) को भक्तों ने हवेली संगीत के होली के पदों के साथ होली खेलाई।वैष्णवाचार्यश्री विट््ठल नाथ बाबाजी … Read more

ऊर्जा मंत्री ने देशनोक में 360 लाख रुपये विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

बीकानेर, 19 मार्च। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को देशनोक में 209 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 121 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी। ऊर्जा मंत्री ने नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों में शिव पार्क में ओपन जिम, पोस्ट ऑफिस के … Read more

व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम होती है शिक्षा : डॉ. कल्ला
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामसर का वार्षिक उत्सव संपन्न

बीकानेर, 19 मार्च। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामसर का वार्षिकोत्सव, पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन और भामाशाह सम्मान समारोह शनिवार को रामदेव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम होती है। इसके मद्देनजर अभिभावकों को … Read more

पूरे उत्साह से मनाएं तीज त्योहार: डॉ. कल्ला
आमजन से मिले शिक्षा मंत्री…

बीकानेर, 19 मार्च। शिक्षा मंत्री डॉ.बी. डी. कल्ला ने शनिवार को पवनपुरी स्थित अपने आवास तथा डागा चौक सहित अन्य स्थानों पर शहरवासियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। धुलंडी के दूसरे दिन शिक्षा मंत्री से मिलने बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही पहुंचने लगे। इस दौरान डॉ. कल्ला ने सभी को होली … Read more

गुणवत्ता युक्त बिजली उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: भाटी
आमजन से रूबरू हुए ऊर्जा मंत्री

बीकानेर, 19 मार्च। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को अपने आवास पर आम जन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आमजन को गुणवत्ता युक्त बिजली उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अप्रैल, मई और जून में गर्मी के दौरान प्रत्येक व्यक्ति … Read more

आधारभूत सुविधाओं के विकास में भामाशाहों का योगदान सराहनीय : भाटी
ऊर्जा मंत्री ने किया टीन शेड का लोकार्पण

बीकानेर, 19 मार्च। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में आधारभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी में भामाशाहों का योगदान महत्वपूर्ण होता है।मंत्री भाटी शनिवार को देशनोक के गोपी बाई तापड़िया बालिका राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में दीपचंद बोथरा की स्मृति में बनाए गए टीन शेड के लोकार्पण तथा शौचालय के शिलान्यास … Read more