Bikaner Live

टोल नाके पर लगाया शिविर, 112 चालकों की हुई नेत्र जांच…

बीकानेर, 7 दिसंबर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई और एएसजी हॉस्पिटल संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सालासर टोल नाके पर नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पवांर ने बताया कि शिविर में 112 वाहन चालकों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 6 वाहन चालकों … Read more

कैंसर रोग निदान के लिए जिला अस्पताल में शिविर आयोजित

बीकानेर, 7 दिसम्बर। जिला चिकित्सालय में बुधवार को कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाते हुए लोगों को गैर संचारी रोगों के लक्षणों एवं बचाव के उपायों के … Read more

डीआईक्यूईः सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों ने स्मार्ट टीवी से 29 हजार 610 घंटे किया अध्ययन…

बीकानेर, 7 दिसम्बर। डिजिटल इनीशिएटिव फॉर क्वालिटी एजुकेशन कार्यक्रम (डीआईक्यूई) के तहत जिले के कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों ने नवंबर में स्मार्ट टेलीविजन के माध्यम से 29 हजार 610 घंटे अध्ययन किया।जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि डीआईक्यूई के तहत जिले के 627 स्कूलों और मदरसों में भामाशाहों के सहयोग … Read more

गाइड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम परीक्षा 2022
प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थी 16 तक जमा करवा सकेंगे शुल्क…

बीकानेर, 7 दिसंबर। गाइड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम परीक्षा 2022 में प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थी 16 दिसंबर सायं 5 बजे तक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट राजगाइडएग्जाम 2022 डॉट इन पोर्टल पर फीस जमा करवा सकेंगे।गाइड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम परीक्षा समन्वयक ने बताया कि फॉर्म भरते समय पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट और 100 रुपए के नोन जुडिशल स्टांप फॉर्मेट के अनुसार अपलोड करना … Read more

पुराने आधार में करवा सकेंगे अपडेट…..

बीकानेर, 7 दिसंबर। जिन आधार धारकों ने अपना आधार 10 वर्ष पूर्व बनवाया था तथा इसके बाद इसमें अब तक कोई अपडेट नहीं करवाया है, यूआईडीएआई द्वारा इन्हें दस्तावेज अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की है।सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आधार नंबर धारक अपने व्यक्तिगत … Read more

प्रशासन शहरों के संग
आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए स्वयं के हक में प्राप्त की जा सकेगी लीज डीड…

बीकानेर, 7 दिसंबर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत विभिन्न प्रकरणों में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए भूखंडों की लीज डीड स्वयं के हक में प्राप्त की जा सकती है।नगर विकास न्यास के सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि बैनामा, विक्रय पत्र, गिफ्ट डीड, वसीयतनामा या रिलीज डीड (कोई एक) के आधार पर न्यास … Read more

बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभाओं में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा आमजन के जुड़ाव के साथ जोशीले अंदाज में जारी…..

पूर्व विधानसभा के गंगाशहर मंडल और पश्चिम विधानसभा के पुराना शहर मंडल क्षेत्र में यात्रा का आयोजन देश के तोड़ने और विभाजन के लिए जिम्मेदार पार्टी के नेताओं द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकालना दुर्भाग्यपूर्ण – माधोराम चौधरी अंतर्कलह से जूझती हुई कांग्रेस की पंगु सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं – ओम … Read more

महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला शुरू….

बीकानेर,7 दिसंबर। संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला बुधवार को शुरू हुआ। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में लगे मेले में पहली बार राज्य के 33 जिलों के महिला स्वयं सहायता समूहों सहित कुल 161 दुकानें लगाई गई हैं।मेले का उद्घाटन संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों … Read more

जनसंख्या रोकथाम के लिए राष्ट्रीय नियामक आयोग बने: डाॅ. कुसुम…

जयपुर, (ओम दैया )। मुक्त मंच की 64 वीं गोष्ठी ‘‘बढ़ती हुई आबादी: चुनौतियां और समाधान‘‘ विषय पर हुई जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ नरेंद्र शर्मा कुसुम ने की और जोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी मुख्य अतिथि थे। परम विदुषी डॉ. पुष्पलता गर्ग का सानिध्य रहा। शब्द संसार के अध्यक्ष श्री … Read more