सम्पर्क पोर्टल समीक्षा बैठक सोमवार को
बीकानेर, 25 सितंबर। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित और निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा बैठक 30 सितंबर को 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। सहायक निदेशक लोक सेवाएं ने यह जानकारी दी।
सड़क दुरुस्तीकरण कार्य प्राथमिकता से करने के दिए निर्देशयातायात नियमों की पालना सुनिश्चित होजिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

बीकानेर, 25 सितंबर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कहा कि मानसून का दौर खत्म होने के साथ ही जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत एवं दुरुस्तीकरण कार्यों में तेजी लाई जाए। डीएलबी की सड़कों के मरम्मत कार्य 10 अक्टूबर तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।जिला कलेक्टर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक निर्माण विभाग […]
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया महिला थाने का निरीक्षण

बीकानेर, 25 सितम्बर। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज़ ने बुधवार को महिला थाने का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां आने वाले परिवादों को संवेदनशीलता के साथ सुनने की बात कही। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने […]
घरेलू गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए की गई कार्रवाई
बीकानेर, 25 सितंबर। घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक दुरुपयोग रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जांच दल द्वारा बुधवार को सादुल कॉलोनी एवं मेडिकल कॉलेज चौराहे पर औचक निरीक्षण कर अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर कार्यवाही की गई।निरीक्षण के दौरान सादुल कॉलोनी श्री राम हॉस्पिटल के सामने साजिद पुत्र बरकत अली को मौके […]
जिला कलक्टर ने किया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बधिर) का औचक निरीक्षणबदहाल सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, अनुपयोगी और नकारा सामान अविलम्ब नीलाम करने के दिए निर्देश

बीकानेर, 25 सितम्बर। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बधिर) का औचक निरीक्षण किया।जिला कलक्टर ने समूचे स्कूल परिसर का मुआयना किया। विद्यालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई और इसे अविलम्ब सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कक्षा-कक्ष, कार्यालय सहित पूरा परिसर साफ-सुथरा और स्वच्छ […]
ब्रह्मकुमारीज का राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन आबू रोड में 26 से, बीकानेर से पत्रकारों का दल रवाना

बीकानेर। ब्रह्मकुमारीज की मीडिया विंग की ओर से 26 से 30 सितंबर तक एक राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का आयाेजन आबू रोड में किया जाएगा। इसमें देशभर के पत्रकार शामिल होने की संभावना है।महा सम्मेलन में भाग लेने के लिए बीकानेर से पत्रकारों का दल आबू रोड के शांतिवन के दिव्य अनुभूती हॉल में आयोजित सम्मेलन […]
स्व. श्री सुमन कंवर की पुण्यतिथि पर होगा विशाल रक्तदान शिविर

बीकानेर : स्व. श्री सुमन कंवर राजपुरोहित की 12वीं पुण्यतिथि पर 29 सितम्बर को आयोजित होगा विशाल रक्तदान शिविर बीकानेर -मारवाड़ जन सेवा समिति बीकानेर एवं सुमन कंबर चेरिटेबल ट्रस्ट जयमलसर के संयुक्त तत्वाधान में 29 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. पूगल रोड़ पर सब्जी मंडी स्थित माखनभोग में यह […]