Bikaner Live

*सुशासन सप्ताह-जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित*

बीकानेर, 23 दिसम्बर। सुशासन सप्ताह के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) रमेश देव ने सुशासन सप्ताह के दौरान आयोजित हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई तथा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। […]

*साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित*

बीकानेर, 23 दिसम्बर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने कहा कि रसद विभाग गिव-अप अभियान का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत रसद विभाग द्वारा स्वेच्छा से छोड़ने वाले लोगों का नाम सूची से […]

*नवीन बुनकरों का प्रशिक्षण प्रारंभ*

बीकानेर, 23 दिसम्बर। बजट घोषणा की अनुपालना में ग्रामोदय विकास संस्थान भीनासर द्वारा सोमवार को नवीन बुनकरों का प्रशिक्षण का प्रारम्भ किया गया। यह प्रशिक्षण 27 जनवरी तक 30 कार्यदिवस चलेगा। इस दौरान बुनकरों को प्रतिदिन पांच सौ रुपए मानदेय दिया जाएगा। मास्टर क्राफ्टमेन को 625 रुपए प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिन […]

*सृजन संवाद की तीसरी कड़ी 27 को, डॉ. आचार्य के लघु कथा संग्रह पर होगी चर्चा*

बीकानेर, 23 दिसंबर। हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में प्रकाशित पुस्तकों पर चर्चा की श्रृंखला ‘सृजन संवाद’ की तीसरी कड़ी में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कृष्णा आचार्य के लघु कथा संग्रह ‘संवेदना जिंदा है’ पर 27 दिसम्बर को सायं 4 .15 बजे से सूचना केंद्र सभागार में चर्चा आयोजित की जाएगी। राजभाषा संपर्क अधिकारी हरिशंकर आचार्य […]

error: Content is protected !!