सम्पर्क पोर्टल समीक्षा बैठक आज
बीकानेर, 26 जून। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा बैठक 27 जून (शुक्रवार) को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। लोक सेवाएं प्रशासन सुधार एवं समन्वय विभाग सहायक निदेशक ने यह जानकारी दी।
जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला स्तरीय बाल श्रमिक टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

बीकानेर, 26 जून। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला स्तरीय बाल श्रमिक टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को किशोर गृह, बालिका गृह एवं पुनर्वास गृह में आवासीय बच्चों के लिए मानसिक, शारीरिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का […]