Bikaner Live

हिमालय परिवार ने किया फूलनाथ बगीची में पौधारोपण

हिमालय परिवार बीकानेर इकाई द्वारा फूलनाथ बगीची में वृक्षारोपण किया गया । सचिव आरके शर्मा ने बताया कि डा. सुषमा बिस्सा की अगुवाई में निशा पुरोहित, संजीव पुरोहित, महेश भोजक, अनामिका बिस्सा, कृष्णा, रोहित, शुभेच्छा, भुवनेश, कविता यादव, वीणा यादव, मीनू शर्मा, आरोही, रोहिताश्व बिस्सा, सुशीला अग्रवाल. राधा कृष्ण वर्मा ने सहयोग दिया ।

*संत श्री दुलाराम कुलरिया राजकीय चिकित्सालय में गूंजी खुशियों की किलकारी*

मूलवास सीलवा में समाजसेवी नरसी कुलरिया परिवार की ओर से नवनिर्मित संत श्री दुलाराम कुलरिया चिकित्सालय में आज एक प्रसुता ने नवजात शिशु को जन्म दिया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ.लेखराम ने बताया कि प्रसूति के बाद जननी और नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ्य है। नरसी कुलरिया परिवार द्वारा बनाई गई पीएचसी का लोकापर्ण अभी … Read more

*संभागीय आयुक्त ने हरियाली तीज पर आयोजित होने वाले वन महोत्सव की तैयारियों का लिया जाएजा*

*मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह* बीकानेर, 5 अगस्त।‌ हरियाली तीज के अवसर पर सघन पौधारोपण अभियान के तहत मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का … Read more

*जिले में बनेंगे 9 नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर* *जिला कलक्टर ने की समीक्षा, भूमि आवंटन प्रस्ताव भिजवाने के दिए निर्देश*

बीकानेर, 5 अगस्त। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि जिले में 9 नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे। इनके लिए भूमि चिन्हीकरण एवं आवंटन का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि … Read more

*विभिन्न सरकारी विभागों में प्रशिक्षण के लिए ‘माई भारत पोर्टल’ से करना होगा आवेदन*

बीकानेर, 5 अगस्त। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माई भारत इनिशिएटिव के तहत देश के युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों की गतिविधियों से अवगत करवाने के ‘भारत पोर्टल’ पर आवेदन किए जा सकते हैं। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी रूबीपाल ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं राष्ट्रीय … Read more

*हरियाली तीज को जिले में होगा सघन पौधारोपण, एक दिन में लगेंगे लगभग दस लाख पौधे*

*जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा* *मरुधरा बाॅयोलाॅजिकल पार्क में होगा जिला स्तरीय समारोह, ब्लाॅक और ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे कार्यक्रम* बीकानेर, 5 अगस्त। हरियाली तीज के अवसर पर बुधवार को सघन पौधारोपण अभियान के तहत एक ही दिन में लगभग दस लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने सोमवार को … Read more

*राज्य सरकार राशन डीलरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रयासरत – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री*

जयपुर, 05 अगस्त। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राशन डीलर राशन वितरण व्यवस्था की महत्त्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार द्वारा इनकी समस्याओं का निराकरण कर शीघ्र ही राशन वितरण व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा। श्री गोदारा ने कहा कि गत सरकार … Read more

एनआरसीसी में उष्‍ट्र स्‍वास्‍थ्‍य, उत्‍पादन व प्रौद्योगिकी विकास पर चार दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्‍भ

बीकानेर 05.07.2024 । भाकृअनुप-राष्‍ट्रीय उष्‍ट्र अनुसंधान केन्‍द्र में आज दिनांक को अफ्रीकन एशियन रूरल डवलपमेंट ऑर्गेनाईजेशन (आरडू), नई दिल्‍ली के संयुक्‍त तत्‍वावधान में ‘एडवांसेज इन कैमल हेल्‍थ प्रोडेक्‍शन एंड टैक्‍नोलॉजी’ विषयक चार दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया गया । केन्‍द्र में इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में केन्‍द्र के निदेशक डॉ.आर.के.सावल, आरडू … Read more

*देवस्थान विभाग ने शिवबाड़ी मंदिर में करवाया रुद्राभिषेक*

बीकानेर, 5 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रावण मास के तीसरे सोमवार को देवस्थान विभाग द्वारा प्रमुख विभागीय मंदिरों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस श्रंखला में राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री लालेश्वर महादेव शिवबाड़ी बीकानेर में रुद्राभिषेक का आयोजन करके प्रदेश में समृद्धि खुशहाली और उत्तम वर्षा की प्रार्थना की गई। मंदिर के महंत … Read more

शेयर बाजार में 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट, Sensex 2222 पॉइन्ट गिरकर बंद, Nifty 662 अंक धड़ाम

भारतीय शेयर मार्केट आज (5 अगस्त 2024) को भरभराकर ढह गया। अमेरिका में मंदी (US Recession) की आहट का असर सीधे तौर पर शेयर बाजार पर पड़ा और निवेशकों में सोमवार को कोहराम मच गया। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 2200 से ज्यादा पॉइन्ट जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 662 अंक तक गिर गया। खराब ग्लोबल … Read more

error: Content is protected !!