Bikaner Live

गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी की स्थापना : जुबिलेंट शिक्षण संस्थान

जुबिलेंट शिक्षण संस्थान द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी की पूजा अर्चना कर स्थापना की, इस अवसर पर शहर जिला भाजपा के अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य को शाला परिवार और शहर के गणमान्य नागरिको के द्वारा सम्मानित किया गया। विजय कुमार आचार्य को तिलक लगाकर पुष्प माला और श्रीफल प्रदान किया गया स्वागत … Read more

नत्थूसर गेट स्थित यूपीएचसी में 20 बेडड वार्ड का शिलान्यास

डॉ कल्ला ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं बनीं देशभर में नज़ीर बीकानेर, 19 सितंबर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को नत्थूसर गेट स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 बैडेड वार्ड का शिलान्यास किया। इस कार्य को 35 लाख रुपए राशि की लागत … Read more

विधानसभा क्षेत्र कोलायत में आधारभूत विकास करवाना प्राथमिक लक्ष्य-ऊर्जा मंत्री भाटी

नव सृजित ग्राम पंचायत खाखूसर के नवर्निमित भवन का किया लोकार्पण बीकानेर, 18 सितंबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र कोलायत की नव सृजित ग्राम पंचायय खाखूसर के नवर्निमित भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण पर 35 लाख रुपए खर्च हुए है। इस भवन के लिए ठाकुर भंवर सिंह … Read more

बारह सौ अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच हज़ार से अधिक महिलाओं ने सजाई मतदान की रंगोलियां


बीकानेर, 18 सितंबर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को जिले के 1200 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर 5000 से अधिक महिलाओं ने मतदान की रंगोलियां सजाई ।


जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार बूथ लेवल तक आयोजित हो रही गतिविधियों की श्रृंखला में यह आयोजन हुए। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्सव सा माहौल रहा। सजी हुई रंगोलियां को देखने आम जन भी पहुंचे। रंगोलियों में मतदान से जुड़े स्लोगन अंकित किए गए। वहीं अलग-अलग रंग भरते हुए इन्हें आकर्षक बनाया गया।


जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने कलेक्ट्रेट परिसर में सजाई रंगोली का अवलोकन किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ शक्ति सिंह कच्छावा, स्वीप समन्वयक डॉ. वाईबी माथुर और गोपाल जोशी मौजूद रहे।


नित्या के. ने मतदाता सूचियां के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सितंबर महीने में बूथ स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस श्रृंखला में पूर्व में हस्ताक्षर अभियान और शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।


कच्छावा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिन ने मतदान की रंगोलियां सजाई। कुछ स्थानों पर मतदाता जागरूकता रैलियां भी निकल गई।

Read more

खाखूसर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-कक्ष का हुआ शुभारंभ

बीकानेर, 18 सितम्बर। ऊर्जा मंत्री भाटी ने खाखूसर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत समिति मद से स्वीकृत 9 लाख रुपये की लागत से निर्मित कक्षा कक्ष का उद्घाटन भी किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य कमल कान्त स्वामी, व्याख्याता जगमोहन व वृद्धिचंद सैनी, अध्यापिका मधु जैमन ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन अवसर … Read more

बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति पर चर्चा

बीकानेर,18 सितंबर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन कि बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।जिला कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र में घर एवं विद्यालयों में पेयजल संरक्षण और बचत को लेकर जागरूकता अभियान प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन द्वारा प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से … Read more

शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने की विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा
स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करवाने के दिए निर्देश

बीकानेर, 18 सितंबर । शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने सोमवार को नगर विकास न्यास, नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जिला परिषद, जलदाय, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में डा कल्ला ने कहा कि ऐसे समस्त कार्य जिनके … Read more

ऊर्जा मंत्री ने मेघवाल पंचायत संस्था श्रीकोलायत में नवीन कमरों का किया उद्घाटन
विधायक निधि कोष से 20 लाख रुपए की लागत से बने हैं चार नवीन कमरे

बीकानेर ,17 सितंबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कोलायत में मेघवाल पंचायत संस्था में विधायक निधि कोष से 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित चार कमरे, बरामदा मय शौचालय का उद्घाटन किया। उन्होंने उन्होंने इसी संस्था में बाबा रामदेव मंदिर परिसर में पंचायत समिति मद 15 वें वित्त आयोग से स्वीकृत 6 लाख … Read more

आरबीएसके टीमें कुपोषित बच्चों के उपचार हेतु चलाएंगी विशेष अभियान

बीकानेर, 17 सितंबर। आरबीएसके टीमें आगामी सात दिवस में ज़िले के सभी आंगनवाड़ी संस्थान में पाये गये अति कुपोषित व कुपोषित बच्चे चिन्हित करेंगे और उन्हें पीबीएम अस्पताल में स्थित एमटीसी सेंटर में उपचार करवायेंगे। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार इस कार्य को तय समय सीमा में प्राथमिकता से किया जाएगा। एसडीएम ज़िला … Read more

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जयपुर में हुई आयोजित

बीकानेर 17 सितम्बर 23, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश कार्यकारिणी ,जिलाध्यक्ष जिला मंत्रियों एवम प्रदेश पदाधिकारीयो की संयुक्त बैठक का आयोजन 17 सितम्बर 2023 रविवार को खासा कोठी डाकबंगला जयपुर में आयोजित हुई ।बैठक की अध्यक्षता प्रदेशध्यक्ष बनाराम चौधरी एवं बैठक का संचालन पूनमचंद विश्नोई प्रदेश मुख्यमहामंत्री ने किया।प्रदेश मुख्य महामंत्री पूनम चंद विशनोई … Read more

error: Content is protected !!