Bikaner Live

अधिक से अधिक एसएचजी गठित करें, बैंकों से दिलवाएं ऋण-ऊर्जा मंत्री ने की क्लस्टर एसएचजी ‘एकता’ के बड़ी उद्योग की शुरुआत…..

बीकानेर, 3 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को अक्कासर में महिला अधिकारिता विभाग के महिला सहायता समूह के बड़ी उद्योग का शुभारंभ किया। दस महिला स्वयं सहायता समूहों के क्लस्टर (एकता) द्वारा यह उद्योग शुरू किया गया है। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा अधिक से अधिक महिला … Read more

ऊर्जा मंत्री भाटी ने कपिल मुनि मंदिर के किए दर्शन….

बीकानेर, 3 अक्टूबर।  ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी  ने सोमवार को श्रीकोलायत स्थित सांख्य दर्शन के प्रणेता भगवान कपिलमुनि मंदिर में दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी मनोज सेवग व राजू सेवग ने ऊर्जा मंत्री को विधिवत पूजन करवाया तथा माला पहनाकर उनका का अभिनंदन किया। मंत्री भाटी … Read more

सीएमएचओ ने नौरंगदेसर और गुसाईसर की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण….

बीकानेर, 3 अक्टूबर। मुख्य चिकित्सा एवं सीएमएचओ डॉ. पंवार ने सोमवार को नौरंगदेसर और गुसाईसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव, दवाइयों की उपलब्धता, जांचें, साफ-सफाई, चिकित्सकीय स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।डॉ. पंवार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दोनों … Read more

स्व. बृज मोहन पुरोहित की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित…..

बीकानेर, 3 अक्टूबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बीकानेर के पूर्व सचिव स्व. बृजमोहन पुरोहित की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को स्थानीय संघ कार्यालय के बृजमोहन पुरोहित सभागार में सर्वधर्म प्रार्थना सभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रो. विमला मेघवाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के … Read more

दुर्गाष्टमी के अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कोलासर के चामुंडा मंदिर में की पूजा अर्चना….

बीकानेर, 3 अक्तूबर। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी (दुर्गाष्टमी) के अवसर पर सोमवार को ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी में कोलासर के चामुंडा माता मंदिर में दर्शन किए तथा प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी दीन दयाल ने ऊर्जा मंत्री को विधि विधान से पूजन करवाया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री … Read more

ऊर्जा मंत्री भाटी ने झझु में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की रखी आधारशीला…..

बीकानेर,02 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत झझु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का रविवार को शिलान्यास व भूमि पूजन किया। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए सवा दो करोड़ रूपये का बजट स्वीकृत किया गया है।झझु ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित चक विजयसिंहपुरा रोड़ … Read more

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिले भर में सर्व धर्म प्रार्थना सभाएं आयोजित
ऊर्जा राज्य मंत्री, संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर रहे मौजूद…..

बीकानेर, 2 अक्तूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को जिले भर में सर्व धर्म प्रार्थना सभाएं आयोजित हुई। स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इनमें भाग लिया। जिला स्तरीय समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हुआ, जहां लगभग पांच … Read more

संभागीय आयुक्त कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित…..

बीकानेर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी चेतन आचार्य सहित कार्यालय के अन्य कार्मिकों ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की शपथ ली।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आई स्टार्ट राजस्थान कार्यशाला आयोजित

बीकानेर, 1 अक्टूबर। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के आई स्टार्ट राजस्थान प्रोग्राम के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्टार्टअप एवं इसके विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। आई स्टार्ट नेक्स्ट राजस्थान के बीकानेर इनक्यूबेशन सेंटर के कंसलटेंट जयवीर सिंह शेखावत ने इस विषय के बारे में … Read more

महात्मा गांधी जयंती और विश्व अहिंसा दिवस
स्कूलों और कॉलेजों में सर्वधर्म प्रार्थना सभाओं का होगा आयोजन….

जिला स्तरीय कार्यक्रम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में, तैयारियों को दिया अंतिम रूप बीकानेर, 1 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के समस्त स्कूलों और कॉलेजों में प्रातः 9 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम होंगे। … Read more

error: Content is protected !!