जिला कलक्टर ने की विभागवार समीक्षा
बजट घोषणाओं का हो समयबद्ध क्रियान्वयन-मेहता
जिला कलक्टर ने की विभागवार समीक्षा
बीकानेर, 16 अगस्त। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को बैठक लेकर बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की विभागवार समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने अब तक पूरी की जा चुकी बजट घोषणाओं का फीडबैक लिया और घोषणाओं के कार्य पूरे करने पर विभागीय अधिकारियों की सराहना की तथा प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा।
मेहता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं को अमलीजामा पहनाकर धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करें। मुख्यमंत्री की ओर से की गई जिले की बजट घोषणा के सभी कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता से समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं। अधिकारी अपने स्तर पर भी बजट घोषणा की समीक्षा करते हुए प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं की प्रगति सीएमआईएस पोर्टल पर अपडेट करें।