Bikaner Live

पचास बच्चों को करवाया गया निःशुल्क स्वर्णप्राशन

पचास बच्चों को करवाया गया निःशुल्क स्वर्णप्राशन
बीकानेर, 16 अगस्त। वैश्विक महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए रानीबाजार, गोगागेट स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय में सोमवार को निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन कर 50 बच्चों को स्वर्णप्राशन करवाया गया।
राजकीय आयुर्वेद औषधालय की प्रभारी गीता महाजनी ने बताया कि निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें 50 बच्चों को स्वर्णप्राशन करवाया गया। उन्होंने बताया कि स्वर्णप्राशन से बच्चों के रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, उनका शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पुष्य नक्षत्र व सोमवार को निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर आयोजित किया जाता है जिसमें 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क स्वर्णप्राशन करवाया जाता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!