Bikaner Live

कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 6 राजस्थानी भाषा की फिल्मों को मिलेगा 30 लाख का अनुदान

जयपुर, 29 मार्च। मंगलवार को सचिवालय में कला एवं् संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में 6 राजस्थानी फिल्मों को 30 लाख का अनुदान देने का निर्णय लिया गया।कला एवम् संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने बताया कि राजस्थानी भाषा की 17 फिल्मों के अवलोकन के पश्चात 6 फिल्मों का चयन … Read more

संत के त्याग और तपस्या का भजनों के माध्यम से बखान धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए भक्त….

बीकानेर -अवधूत संत पूर्णानंद की 56वीं पुण्यतिथि पर भीनासर स्थित सेठ बंशीलाल राठी की बगेची में चल रहे महोत्सव में मंगलवार को मेले सा माहौल रहा । भक्तों ने सुबह से देर रात तक चलने वाली धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी निभाई । महोत्सव में भक्तों के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा । महोत्सव से … Read more

ईसीबी कॉलेज – 18 कार्मिकों को बेरोजगार करना निन्दनीय : महावीर रांका

बीकानेर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने ईसीबी कॉलेज में 18 कार्मिकों को हटाए जाने को निन्दनीय बताया है। प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने बताया कि चार साल पहले नियुक्ति को अवैध बताकर 18 कार्मिकों को हटाकर बेरोजगार करना न्यायोचित्त नहीं है। रांका ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला … Read more

नगरीय सीमा में बिना पूर्व अनुमति रैली, जुलूस, प्रदर्शनी का आयोजन पूर्णतया प्रतिबंधित
जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

बीकानेर, 29 मार्च। बीकानेर नगरीय सीमा क्षेत्र में बिना पूर्व अनुमति के रैली, जुलूस, प्रदर्शनी इत्यादि का आयोजन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे आयोजनों की पूर्व अनुमति संबंधित थानाधिकारी से प्राप्त करनी अनिवार्य होगी। यदि कोई इन प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करेगा तो उसे भारतीय दंड सहिता की धारा 188, 269, 270 और सुसंगत विधिक प्रावधानों … Read more

प्रतियोगिता में सफलता कैसे प्राप्त की जाए’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन….

बीकानेर, 29 मार्च। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग द्वारा ‘प्रतियोगिता में सफलता कैसे प्राप्त की जाए’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इसका शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को अपने करियर के प्रति शुरू से सजग रहकर प्रतियोगिताओं के लिए सामान्य ज्ञान को अखबारों … Read more

समाजिक न्याय आपके द्वार
जिला कलक्टर ने सभी सरपंचों को लिखा पत्र

बीकानेर, 29 मार्च। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने जिले के सभी सरपंचों को पत्र भेजकर 1 अप्रैल से जिले में प्रारम्भ होने वाले ‘सामाजिक न्याय आपके द्वार’ अभियान में भागीदारी का आह्वान किया है।जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना तथा मुख्यमंत्री … Read more

बाधित रहेगी पेयजल सप्लाई

बीकानेर, 29 मार्च। न्यू मास्टर्स हेडवर्क्स से नत्थूसर जोन क्षेत्र की सप्लाई लाइन पर अतिआवश्यक एयर वॉल्व लीकेज निवारण और नत्थूसर हेड वर्क्स पर पंप आदि रिपेयरिंग कार्यों के मद्देनजर बुधवार को प्रातः 4 बजे से सायं 6 बजे तक नत्थूसर जोन व लक्ष्मीनाथ जोन की पानी की समस्त सप्लाई बंद/बाधित रहेगी।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग … Read more

अनवर से मिलने पर परिजन भावुक हो गए- माता पिता से मिला अनवर

बीकानेर, 29 मार्च। सौर चेतना संस्थान द्वारा संचालित विमंदित पुनर्वास गृह सेवा आश्रम में सोमवार को अनवर हुसैन को उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया।अनवर को 13 अप्रैल 2021 को चूरू के उपखंड अधिकारी के आदेश से सेवा आश्रम में प्रवेश दिया गया था। बार-बार काउंसलिंग करने पर वह अपने घर का पता पोस्ट ऑफिस … Read more

गणगौर मेला व अक्षय द्वितीया पर जिले में रहेंगे स्थानीय अवकाश

बीकानेर, 29 मार्च। गणगौर मेला और अक्षय द्वितीया के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेंगे।जिला कलक्टर द्वारा इस संबंध में जारी आदेशानुसार 4 अप्रैल 2022, सोमवार को गणगौर मेला तथा 2 मई 2022, सोमवार को अक्षय द्वितीया(बीकानेर स्थापना दिवस) के उपलक्ष में दो स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।