Bikaner Live

“मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह” एवं अनुदान योजना
अनुदान के लिए अब हो सकेगा ऑफलाइन आवेदन, शिक्षा मंत्री के प्रयासों से मिली स्वीकृति…

बीकानेर, 24 फरवरी। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला की पहल पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना 2021 के तहत ऑफलाइन आवेदन करने की स्वीकृति जारी की गई है।डाॅ. कल्ला ने बताया कि जनआधार पोर्टल पर किसी तकनीकी समस्या और वधू के बैंक खाते के जन आधार से लिंक नहीं होने के कारण आवेदन … Read more

शनिवार को शुरू होगा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव
पहले दिन निकलेगी शोभा यात्रा, राज्यपाल करेंगे क्राफ्ट मेले की शुरुआत….

बीकानेर, 24 फरवरी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित 14वाँ राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव शनिवार को शुरू होगा। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में इससे संबंधित सभी तैयारियां कर ली गई हैं।शनिवार को जूनागढ़ से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा को केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।शोभायात्रा … Read more

डाइट में शिक्षकों को नुक्कड़ नाटक से दिया चिरंजीवी योजना का संदेश…..

बीकानेर, 24 फरवरी। चिरंजीवी योजना को लेकर यू एस एकेडमी संस्थान के हास्य कलाकार के के रंगा एंड टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना … Read more

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना-दो स्थानों पर लगेंगे शिविर..

बीकानेर, 24 फरवरी। इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के प्रचार-प्रसार एवं नए आवेदन आमंत्रित करवाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा।नगर निगम उपायुक्त ने बताया शिविरों के दौरान नए आवेदकों को निःशुल्क ऑनलाईन आवेदन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम एवं कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान से 28 फरवरी … Read more

कृषि मासिक तकनीकी कार्यशाला आयोजित
बढ़े तापमान का विभिन्न फसलों के उत्पादन प्रभाव पर विस्तृत चर्चा…

बीकानेर, 24 फरवरी। कृषि अनुसंधान केन्द्र, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मासिक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार डॉ सुरेन्द्र सिंह शेखावत, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चौधरी व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रणजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।अतिरिक्त निर्देशक डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि … Read more

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र 25 से 27 फरवरी तक बीकानेर प्रवास पर….

बीकानेर, 24 फरवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र 25 से 27 फरवरी तक बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। श्री मिश्र शनिवार को 10.20 बजे जयपुर से राजकीय विमान द्वारा रवाना होकर प्रातः 11 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल 25 फरवरी को 12 बजे से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। श्री मिश्र … Read more

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह शनिवार को…

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह शनिवार कोराज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र करेंगे अध्यक्षताबीकानेर, 24 फरवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र करेंगे।विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. अरुण कुमार ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के … Read more

खाटूश्यामजी जा रहे पदयात्रियों को एक ट्रेलर ने टक्कर मारी हुई मौत

श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी मेले में हिस्सा लेने जा रहे पदयात्रियों को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे एक पदयात्री की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर किया गया है खाटूश्यामजी मेले में हिस्सा लेने के लिए बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, चूरू और सीकर से … Read more

विप्र फाउंडेशन खोलेगा राजस्थान के प्रत्येक जिले में आदि शंकर ई-लाइब्रेरी

सर्वसमाज के विद्यार्थीयों के लिए जो विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करे रहे है उनके अध्ययन के लिए विप्र फाउंडेशन द्वारा राजस्थान के प्रत्येक जिले में आदि शंकर ई-लाइब्रेरी की शुरूआत करने जा रहा है। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने बताया कि इस वर्ष के सात प्रकल्पों में आदि शंकर ई-लाइब्रेरी प्रकल्प … Read more

error: Content is protected !!