Bikaner Live

खाटूश्यामजी जा रहे पदयात्रियों को एक ट्रेलर ने टक्कर मारी हुई मौत

श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी मेले में हिस्सा लेने जा रहे पदयात्रियों को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे एक पदयात्री की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर किया गया है

खाटूश्यामजी मेले में हिस्सा लेने के लिए बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, चूरू और सीकर से बड़ी संख्या में लोग पैदल जाते हैं। ऐसा ही एक दल श्रीडूंगरगढ़ से जा रहा था। इसमें खारड़ा निवासी सुखदेव पुत्र तेजराम और गंगाधर पुत्र सांवर मल साथ साथ जा रहे थे। इन दोनों को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर पलट गया। ये दोनों उसकी चपेट में आ गए। इससे गंगाधर की मौके पर ही मौत हो गई। उसे तुरंत श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!