Bikaner Live

नेहरू युवा केंद्र
स्वयंसेवकों के चयन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल तक बढ़ाई….

बीकानेर, 28 मार्च। नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय युवा कोर योजनांतर्गत स्वयंसेवकों के चयन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 3 अप्रैल किया गया है।जिला युवा अधिकारी रूबी पाल ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा। चयनित स्वयंसेवकों को 5 हजार रुपए मासिक मानदेय के … Read more

एस.डी.एम. राजकीय जिला चिकित्सालय की मेडिकेयर रिलीफ सोसाइटी की बैठक शुक्रवार को…

बीकानेर, 28 मार्च। एस.डी.एम राजकीय जिला चिकित्सालय की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक 31 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी एस.डी.एम. राजकीय जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने दी।

राजस्थान साहित्य उत्सव में राजस्थानी कवियों-कवयित्रियों का काव्यपाठ….

बीकानेर, 28 मार्च। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से जनाना बाग, जोधपुर में 25 से 27 मार्च तक आयोजित राजस्थान साहित्य उत्सव-2023 में राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से सोमवार को राजस्थानी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साथ ही अकादमी प्रकाशनों की पुस्तक-प्रदर्शनी भी लगाई गई।किया गया नवाचार- अकादमी सचिव … Read more

कृषि बजट आमुखीकरण जिला स्तरीय कार्यशाला 4 अप्रैल को

बीकानेर, 28 मार्च। कृषि बजट आमुखीकरण की जिला स्तरीय कार्यशाला 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में होने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य वर्ष 2023-24 में कृषि आधारित बजट का प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन तक प्रचार प्रसार है। कार्यशाला में कृषि बजट के मुख्य बिन्दुओं के प्रस्तुतीकरण के साथ जिले को … Read more

पैन को आधार से लिंक करने की तारीख-एक बार फिर बढ़ी

पैन कार्ड और आधार कार्ड के लिंक की अंतिम तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। सरकार ने एक बार फिर से राहत देते हुए डेडलाइन को बढ़ा दी है। पैन और आधार को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च को खत्म हो रही थी, जिसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया … Read more

मुख्यमंत्री का बीकानेर दौरा
शिक्षा में आज के फैसलों से प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल : मुख्यमंत्री….

मुख्यमंत्री का बीकानेर दौराशिक्षा में आज के फैसलों से प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल : मुख्यमंत्री– राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन समारोह– मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय में 30 नए कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए की घोषणा जयपुर, 28 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उत्थान और … Read more

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का बीकानेर पहुंचने पर किया भव्य अभिनंदन…

बीकानेर, 28 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मंगलवार प्रातः नाल हवाई अड्डे पहुंचे। यहां पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री गहलोत का भव्य अभिनंदन किया गया। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा भी मुख्यमंत्री के साथ आए।इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, … Read more