बीकानेर, 14 जून। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के क्षेत्र के गांवों में 10 ट्यूबवेल बनवाने के लिए 4 करोड़ 30 लाख 69 हजार की वित्तीय स्वीकृति मिली।
विधायक ने बताया कि गांव बनिया में ट्यूबवेल लागत राशि 42 लाख 39 हजार रुपए,भोम बिदासरिया में 44 लाख 08 हजार, धनेरू में 49 लाख 43 हजार, बिंझासर में 42 लाख 63 हजार रुपये, शेरुणा में 40 लाख 85 हजार, हेमासर में 42 लाख 46 हजार, मसूरी में 45 लाख 10 हजार, जयसिंहदेसर कलिया में 41 लाख 82 हजार, कुचोर आथुनी में 40 लाख 05 हजार रुपये, कुचोर अगुणी में 41 लाख 88 हजार रुपए की लागत से ट्यूबवेल बनाए जाएंगे।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या एवं जनहित में ट्यूबवेलों की मांग की गई थी जिसमें 10 ट्यूबवेलों की वितीय स्वीकृति जारी कर दी गई हैं। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि इनके अतिरिक्त गांवों में भी ट्यूबवैलों की आवश्यकता होने के प्रस्ताव भेजे हुए हैं। जिनकी वित्तीय स्वीकृति भी जल्द ही जारी होगी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के कृतसंकल्पित हूँ। इन 10 गांवों में ट्यूबवेलों की वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र में 10 नवीन ट्यूबवेलो की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में ख़ुशी ज़ाहिर की और क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार व्यक्त किया।
Related Post


पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में नवोदय विद्यालय समिति स्थापना दिवस का आयोजन
August 5, 2026
No Comments
Read More »




75 हजार के इनामी नार्को-आर्म्स सरगना गिरफ्तार, 1.79 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज
August 5, 2026
No Comments
Read More »
उदयरामसर-पलाना के बीच ट्रेन से गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव PBM मोर्चरी में रखवाया
August 5, 2026
No Comments
Read More »
निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 की तैयारी को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक कल
August 5, 2026
No Comments
Read More »

डॉ. अग्रवाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल में स्तनपान जागरूकता स्किट, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दिया जोर
August 5, 2026
No Comments
Read More »

9 अगस्त को अग्रवाल भवन में लगेगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
August 4, 2026
No Comments
Read More »



