Bikaner Live

क्षतिग्रस्त कनेक्शन,पाईप के साइज को बड़ा  खोदी गई लाइन का समतलीकरण नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा

बीकानेर। शहर में चल रहे पाइप लाइन संबंधित काम अब आमजन के लिये जी का जंजाल बनते जा रहे है। ठेकेदार द्वारा कार्य पूरा नहीं करने  से आमजन को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। हालात यह है कि अधूरे कार्य के चलते राहगीर व वाहन चालक गढ्ढों में गिरकर  चोटिल हो  रहे है। … Read more

नेपाल के कबीराज आचार्य ने इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में किया पीएचडी शोध, बैंकिंग सेक्टर के विलय-अधिग्रहण पर बड़ा अध्ययन

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के शोधार्थी कबीराज आचार्य ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय से पीएचडी उपाधि प्राप्त की; उनका शोध — ‘इम्पैक्ट ऑफ मर्जर एंड एक्विज़िशन्स ऑन ऑर्गनाइज़ेशनल परफॉर्मेंस ऑफ सेलेक्टेड बैंक्स एंड फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स इन नेपाल’ — इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के प्रबंधन संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवीन शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न, प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश … Read more

इतिहास समाज की सामूहिक स्मृति है – डॉ. नितिन गोयल

बीकानेर।अजित फाउण्डेशन द्वारा आयोजित मासिक संवाद की कड़ी में इतिहासवेता एवं वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी डॉ. नितिन गोयल ने ‘‘इतिहास और उसके स्त्रोतों की प्रासंगिकता:लोकप्रिय या यथोचित’’ विषय पर बोलते हुए कहा कि इतिहास पढ़ने से अच्छे सामाजिक और नैतिक मूल्य विकसित होते है। इतिहास समाज की सामूहिक स्मृति है। इतिहास का ज्ञान सही अर्थों में … Read more

वेटरनरी विश्वविद्यालय
गांव बम्बलू के पशुपालकों का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर 27 सितम्बर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे गोद लिए गांव बम्बलू के पशुपालकों ने कौशल विकास प्रशिक्षण में भाग लेकर मुर्गी पालन, गौपालन एवं दुग्ध और … Read more

त्योहार के सीजन पर ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में हुई निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही

बीकानेर, 27 सितंबर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत शुक्रवार और शनिवार को बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने … Read more

भामाशाह मूंधड़ा परिवार 2.40 करोड़ रुपए की लागत से दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए बनवाएगा छात्रावास

भवन निर्माण पूर्व हुआ भूमि पूजन और शिलान्यास*वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर और भामाशाह श्री किशन मूंधड़ा**विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी और विधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया शिलान्यास**केंद्रीय मंत्री ने दूरभाष पर दी शुभकामनाएं, जिला कलेक्टर ने किया अवलोकन* बीकानेर, 27 सितंबर । राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर … Read more

प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु आवेदन पत्रों की भरमार, समाज में उत्साह का माहौल

बीकानेर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा संस्था, बीकानेर द्वारा आगामी 5 अक्टूबर, 2025 को आयोजित किए जाने वाले वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि पर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। समाज के विद्यार्थियों, प्रतिभाशाली युवाओं और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में आवेदन प्रस्तुत किए। संस्था के अध्यक्ष श्री मनीष … Read more

दुग्ध व दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

बीकानेर 26 सितम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत ’’दुग्ध तथा दुग्ध उत्पादों का मूल्य संवर्धन’’ विषय पर एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे गोद लिए गांव कतरियासर से 25 … Read more

स्वच्छता हेतु छात्र-छात्राओं ने कमर कसी शहीद स्मारक को किया साफ

            राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय, बीकानेर के गेट के पास मौहल्ले के लोगो को बार-बार मना करने पर भी लोग कचरे का ढेर लगा देते है जिससे आवारा पशु एकत्रित हो जाते है जिसके कारण चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता हैं।          उक्त समस्या का कोई … Read more

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के 64वें जिला शैक्षिक अधिवेशन का समापन

बीकानेर 27 सितंबर 2025, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के 64वें जिला शैक्षिक अधिवेशन के दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भंगा सिंह यादव ने कहा कि आज के युग में शिक्षक एकता एक अहम मसला है। जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुभाष आचार्य … Read more

error: Content is protected !!