Bikaner Live

त्योहार के सीजन पर ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में हुई निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही


बीकानेर, 27 सितंबर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत शुक्रवार और शनिवार को बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई।
अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जयपुर से आए केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री देवेन्द्र राणावत एवं श्री अमित शर्मा के साथ जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानू प्रताप सिंह द्वारा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में संयुक्त कार्यवाही की गई। बीछवाल स्थित मैसर्स मोहन लाल आशीष कुमार के गोदाम में घी श्वेता, घी डेयरी बेस्ट, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल विभोर आदि के 6 नमूने लिए गए। नमूनीकरण के पश्चात घी डेयरी बेस्ट जो कि पूर्व में भी अन्य जिलों में अमानक स्तर का पाया गया है,  कुल 2800 लीटर को जांच रिपोर्ट आने तक सीज किया गया। इसी प्रकार मेसर्स सेठिया स्वीट प्रोडक्ट से गाय का दूध, सोहन पापड़ी, केसर बाटी, गुलाब जामुन आदि के नमूने लिए गए। मौके पर साफ-सफाई रखने के निर्देश प्रदान किए गए। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कारवाई की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!