Bikaner Live

*युवा व्यसन से बचे, सृजन में लगे -डूंगर महाविद्यालय मे नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम*

बीकानेर |राजकीय डूंगर महाविद्यालय के महिला छात्रावास में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डा. सुमि‌त्रा चारण के नेतृत्व में प्राचार्य डा. राजेन्द्र कुमार पुरोहित व अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, डा. अर्पिता गुप्ता की उपस्थिती में छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने इस बात की प्रतिज्ञा ली कि […]

*सीमा सड़क महानिदेशक ने बीकानेर (राजस्थान) में बीआरओ की परियोजनाओं का किया गहन निरीक्षण*

बीकानेर, 20 फरवरी 2025 सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन, पीवीएसएम, वीएसएम ने 18 और 19 फरवरी 2025 को राजस्थान का दौरा कर परियोजना चेतक के तहत चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामरिक और नागरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा […]

रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रवेश वर्मा बने डिप्टी सीएम.

नई दिल्ली रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई. बीजेपी ने 27 सालों बाद दिल्ली में वापसी की है. इस मौके पर पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहें. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी.प्रवेश […]

*राजस्थान बजट प्रतिक्रिया* *विकसित भारत की तर्ज पर विकसित राजस्थान का सपना साकार करता राजस्थान बजट 2025 -शान्ति देवी चौहान

माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में और माननीय वित्त मंत्री श्रीमती दीया कुमारी के कुशल वित्त प्रबंधन में राजस्थान सरकार प्रस्तुत बजट राजस्थान के चहुमुखी विकास के लिए समर्पित प्रतीत हो रहा है। दिया कुमारी जी द्वारा पेश बजट सभी व्यापारी भाइयों और आम जनता के हित को देखते हुए पेश […]

“एक शाम सुनहरी यादों के नाम  कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार तराने”  – कलमकार, समाजसेवी एवं पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित कलाकारों हुआ सम्मान

बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन (रजि. जयपुर) ग्रुप द्वारा बुधवार की सांय बीकानेर के स्थानीय ढोला मारू होटल के हॉल में ( एक शाम सुनहरी यादों के नाम) गीत संगीत कार्यक्रम में राजस्थान वॉयस ऑफ जयपुर कलाकार पूनम मीर द्वारा सदाबहार गीतों प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम आयोजक संस्था के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने […]

रेखा गुप्ता के हाथ में होगी दिल्ली की कमान,

नई दिल्ली : दिल्ली में बीजेपी सरकार की कमान अब महिला के हाथ में होगी। बीजेपी विधायक दल ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है। ऐसे में अब रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। 27 साल बाद सत्ता में आने वाली बीजेपी ने इस बार महिला चेहरे पर भरोसा जताया है। रेखा गुप्ता कल […]

*कोलायत विधायक के प्रयासों से नई सड़कों की स्वीकृतियां जारी*

बीकानेर, 18 फरवरी। कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी के प्रयासों से कोलायत के विभिन्न गाँवो की नवीन संपर्क सड़कों के लिए तीन करोड़ चौबीस लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई हैं। विधायक ने बताया कि श्री कोलायत क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार द्वारा श्रीकोलायत विधानसभा […]

*तेजकरण हर्ष ‘टाईकून’ एवार्ड से सम्मानित*

*टाईकून ग्लोबल मैग्जीन द्वारा आयोजित सिने एवार्ड में सिने जगत से जुड़े उभरते कलाकारों व निर्माताओं का हुआ सम्मान* बीकानेर। माया नगरी मुम्बई स्थित फेयरफिल्ड होटल में आयोजित टाईकून एवार्ड शो में फिल्म जगत के उभरते कलाकारों, निर्माता, निर्देशक व सहायकों की अहम भूमिका निभाने वालों का सम्मान किया गया। ‘टाईकून एवार्ड’ के आयोजक संजीव […]

*जिला स्तरीय जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यशाला का आयोजन*

बीकानेर, 18 फरवरी। जन्म-मृत्यु एवं विवाह रजिस्ट्रीकरण के लिए जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक रोहिताश्व सूनिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रशिक्षण कार्यशाला में जन्म -मृत्यु एवं विवाह रजिस्ट्रीकरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। पहचान पोर्टल व विभिन्न नवीन संसाधनों पर प्रकाश डाला एवं प्रशिक्षणार्थियों […]

*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यशाला में कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम और बेटियों के उत्थान को लेकर एकजुट प्रयास का लिया संकल्प*

बीकानेर, 18 फरवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च एवं ट्रीटमेंट इंस्टिट्यूट के सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषयक कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें राजकीय नर्सिंग स्कूल तथा बीएससी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में पीसीपीएनडीटी एक्ट, कन्या भ्रूण हत्या […]

error: Content is protected !!