Bikaner Live

*तेजकरण हर्ष ‘टाईकून’ एवार्ड से सम्मानित*

*टाईकून ग्लोबल मैग्जीन द्वारा आयोजित सिने एवार्ड में सिने जगत से जुड़े उभरते कलाकारों व निर्माताओं का हुआ सम्मान*

बीकानेर। माया नगरी मुम्बई स्थित फेयरफिल्ड होटल में आयोजित टाईकून एवार्ड शो में फिल्म जगत के उभरते कलाकारों, निर्माता, निर्देशक व सहायकों की अहम भूमिका निभाने वालों का सम्मान किया गया। ‘टाईकून एवार्ड’ के

आयोजक संजीव व द मिलेनियम क्लब दुबई के संस्थापक ज्ञान सिंह द्वारा आयोजित इस एवार्ड शो में बॉलीवुड की उभरती व अपना विशेष योगदान देने वाली हस्तियों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में निर्माण क्षेत्र से जुड़े व ध्रुव इन्फोटेंनमेंट के संस्थापन तेजकरण हर्ष का फिल्म निर्माण व विज्ञापन निर्माण क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। गौर तलब है कि सन 2016 से स्थापित ध्रुव इन्फोटेंनमेंट अब तक दो फिल्मों का निर्माण कर चुका है एवं कार्पोरेट विज्ञापन निर्माण में भी अच्छा योगदान दे रही है। साथ ही नये कलाकारों को इस क्षेत्र में आगे लाने में भी विशेष कार्य कर रही है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!