Bikaner Live

*जिला स्तरीय जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यशाला का आयोजन*

बीकानेर, 18 फरवरी। जन्म-मृत्यु एवं विवाह रजिस्ट्रीकरण के लिए जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक रोहिताश्व सूनिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
प्रशिक्षण कार्यशाला में जन्म -मृत्यु एवं विवाह रजिस्ट्रीकरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। पहचान पोर्टल व विभिन्न नवीन संसाधनों पर प्रकाश डाला एवं प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी समस्याओं का निवारण करते हुए प्रश्नों का जवाब दिया।
प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी महावीर प्रसाद ओझा, सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी बृज भूषण व्यास, सहायक प्रोग्रामर भरत सोलंकी सहित बीकानेर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी एवं पीएचसी और सीएचसी के कार्मिक उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!