Bikaner Live

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जिले भर में लेंगे तंबाकू उत्पादों के बहिष्कार की शपथ
विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

बीकानेर, 30 मई। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं गैर सरकारी संस्थाओं में प्रातः 11 बजे तम्बाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ ली जाएगी। इसी प्रकार प्रत्येक ग्राम पंचायत पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इन ग्राम सभाओं में भी आमजन को तम्बाकू के … Read more

डेफ ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता वेदिका ने किया शक्ति ई-मैगजीन के नए अंक का विमोचन
हर क्षेत्र में सफलता का परचम फहरा रही हैं बेटियां-जिला कलक्टर

बीकानेर, 30 मई। ब्राजील में गत माह आयोजित डेफ ओलम्पिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली बीकानेर की बेटी वेदिका शर्मा ने सोमवार को ‘शक्ति ई-मैगजीन’ के दूसरे अंक का विमोचन किया।जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा जिले में लिंगानुपात बढ़ाने और बेटियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाए … Read more

छह दिवसीय प्रिजन स्मार्ट कार्यशाला सम्पन्न

बीकानेर, 30 मई। केन्द्रीय काराग्रह में आर्ट आॅफ लिविंग द्वारा संचालित छह दिवसीय ‘प्रिजन स्मार्ट कार्यशाला’ का सोमवार को समापन हुआ। कार्यशाला के दौरान योग प्रशिक्षक मयंक चौपड़ा और दमयंती द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बंदियों ने सुदर्शन क्रिया अनवरत रूप से करने का संकल्प लिया। इस दौरान आर्ट आॅफ लिविंग के वाॅलेंटियर राज नंदिनी, भावना … Read more

शिक्षा मंत्री ने की सिंचाई विभाग के शासन सचिव से वार्ता, बीकानेर को जल्दी मिलेगा पानी….

बीकानेर, 29 मई। बीकानेर को नहरी जल उपलब्धता को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने शनिवार शाम को ही सिंचाई विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आनंद कुमार से वार्ता की। इसके बाद शनिवार रात को बीकानेर के लिए समीक्षा बैठक हुई।इसके बाद शोभासर के लिए 750 आरडी पर फाटक डाउन करवाकर सी लेवल … Read more

अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता प्रबन्धन दिवस पर ‘चुप्पी तोड़ो’ विषयक जाजम बैठकें आयोजित

बीकानेर, 29 मई। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता प्रबन्धन दिवस के मौके जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ’चुप्पी तोड़ो’ विषय पर माहवारी स्वच्छता प्रबन्धन विषयक जाजम बैठकें आयोजित की गई।विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन ने बताया कि जाजम बैठकें आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य माहवारी सम्बन्धी कुरीतियों को दूर करना, माहवारी के … Read more

ऊर्जा मंत्री ने कोलायत क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों का लिया जायजा’

बीकानेर, 29 मई। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को कोलायत विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिरत सड़क कार्यों का निरीक्षण कर जायज़ा लिया और काम की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्धता के साथ कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।भाटी ने कहा … Read more

टाउन वेडिंग कमेटी के चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशन का कार्यक्रम निर्धारित

बीकानेर, 28 मई। टाउन वेडिंग कमेटी के चुनाव के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) तथा टाउन वेडिंग कमेटी निर्वाचन अधिकारी पंकज शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान टाउन वेडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदाता सूची के प्रारुप प्रकाशन के संबंध में विचार विमर्श किया गया।टाउन वेडिंग … Read more

कृषि आदान विक्रेताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 28 मई। आगामी खरीफ सीजन और गुण नियंत्रण अभियान के मद्देनजर कृषि विभाग द्वारा शनिवार को कृषि आदान विक्रेताओं के लिए लूणकरणसर एवं बीकानेर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।कृषि विभाग के उपनिदेशक (विस्तार) कैलाश चौधरी ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कृषि आदान विक्रेताओं को कृषकों को उच्च गुणवत्ता के आदान उचित … Read more

कृषक गोष्ठियों में हों कम से कम 50 किसान
‘माटी’ परियोजना की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

बीकानेर, 28 मई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि ‘माटी परियोजना’ के तहत आयोजित होने वाली प्रत्येक कृषक गोष्ठी में कम से कम पचास किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।जिला कलक्टर ने कहा कि किसानों को मृदा स्वास्थ्य, जैविक एवं संरक्षित खेती, फसल विविधिकरण, पशुपालन, कीट एवं व्याधि प्रबंधन सहित प्रधानमंत्री फसल बीमा … Read more

प्रगतिरत विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे ऊर्जा मंत्री भाटी

बीकानेर, 28 मई। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी रविवार को प्रातः 10 बजे दासोड़ी से बीकानेर राज्य राजमार्ग संख्या 135 निर्माणाधीन सड़क का मोखा-हाडला के बीच तथा रणजीतपुरा से ओसिया वाया गोडू-बज्जू-सांखला फांटा-श्रीकोलायत, झझू-ओसियां सड़क का झझू-श्रीकोलायत के मध्य अवलोकन करेंगे।मंत्री भाटी प्रातः 11 बजे से नवीन स्वीकृत राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीकोलायत, राजकीय बालिका उच्च … Read more

error: Content is protected !!