Bikaner Live

प्रगतिरत विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे ऊर्जा मंत्री भाटी


बीकानेर, 28 मई। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी रविवार को प्रातः 10 बजे दासोड़ी से बीकानेर राज्य राजमार्ग संख्या 135 निर्माणाधीन सड़क का मोखा-हाडला के बीच तथा रणजीतपुरा से ओसिया वाया गोडू-बज्जू-सांखला फांटा-श्रीकोलायत, झझू-ओसियां सड़क का झझू-श्रीकोलायत के मध्य अवलोकन करेंगे।
मंत्री भाटी प्रातः 11 बजे से नवीन स्वीकृत राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीकोलायत, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीकोलायत के लिए भूमि का अवलोकन करेंगे। इसी प्रका निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर भवन, उप जिला अस्पताल श्रीकोलायत भवन के लिए भूमि अवलोकन, राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन तथा इसके खेल मैदान भूमि का अवलोकन करेंगे।
ऊर्जा मंत्री दोपहर 12.30 बजे श्रीकोलायत से गंगापुरा तथा माणकासर जाएंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद दोपहर 3 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!