Bikaner Live

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जिले भर में लेंगे तंबाकू उत्पादों के बहिष्कार की शपथ
विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा


बीकानेर, 30 मई। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं गैर सरकारी संस्थाओं में प्रातः 11 बजे तम्बाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ ली जाएगी। इसी प्रकार प्रत्येक ग्राम पंचायत पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इन ग्राम सभाओं में भी आमजन को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया जाएगा।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को बताया कि हमारे देश में प्रति वर्ष लगभग साढे तीन हजार लोग तम्बाकू के दुष्प्रभाव से होने के कारण अपनी जान गंवाते हैं। अनेक लोग तम्बाकू से होने वाली घातक बीमारियों के कारण आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करते हैं। आमजन में तम्बाकू उत्पादों के प्रति जागरुकता लाने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया तथा प्रदेश को तम्बाकू मुक्त बनाने के प्रयास हुए।
जिला कलक्टर ने बताया कि इसी श्रृंखला में मंगलवार को प्रदेश भर में तम्बाकू मुक्ति के लिए शपथ के वृहद कार्यक्रम होंगे। इस दौरान प्रदेश द्वारा एक साथ अधिक से अधिक व्यक्तियों द्वारा शपथ लेते हुए कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास होगा। बीकानेर भी इसमें अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में भी सौ दिवसीय योजना के तहत कार्य किए गए तथा 30 अप्रैल को एक दिन में कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर दस हजार चालान करते हुए सख्त कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. लोकेश गुप्ता तथा आईईसी काॅर्डिनेटर मालकोश आचार्य मौजूद रहे।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!