Bikaner Live

ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

बीकानेर, 27 सितंबर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से बुधवार को कोलायत क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा ने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई एवं देश के लोकतांत्रिक ढांचे को … Read more

साफा-पगड़ियों से बनाया ‘स्वीप’, अधिक से अधिक मतदान का दिया सन्देश

बीकानेर, 27 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत फूलदेसर के संस्कृतिकर्मी स्वरूप पंचारिया ने लोक कला व साफा-संस्कृति के प्रचार के लिए 90 साफा पगड़ियों से द्वारा ‘स्वीप बीकानेर’ का सन्देश प्रसारित किया।स्वरूप ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति देश भर में विशेष पहचान रखती है। साफे, पक्ष और … Read more

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ में कार्यग्रहण नहीं करने वाले कार्मिकों को नोटिस जारी

बीकानेर,27 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 : निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ ) में ड्यूटी पर लगाए गए जिन कार्मिकों ने 27 सितंबर बुधवार तक कार्यग्रहण नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।इस संबंध में जारी नोटिस के अनुसार कार्य ग्रहण नहीं करने पर विधानसभा चुनावों का कार्य प्रभावित … Read more

पर्यटन दिवस के अवसर पर रोबिलों और लोक कलाकारों ने दिया अधिक से अधिक मतदान का संदेश

बीकानेर, 27 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान लोक कलाकारों और रोबिलों ने अधिक से अधिक मतदान का संदेश भी दिया। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन इकाइयों में पौधारोपण किया गया। वहीं … Read more

आपदा प्रबंधन मंत्री श्री मेघवाल ने खाजूवाला मुख्यालय पर ली भूमि आवंटन एवं सलाहकार समिति की बैठक
कहा किसानों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध, शीघ्रता से लें निर्णय

बीकानेर, 27 सितंबर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री श्री गोविन्द राम मेघवाल ने बुधवार को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के खाजूवाला उपखण्ड मुख्यालय पर भूमि आवंटन सलाहकार समिति की बैठक में ली। श्री मेघवाल ने क्षेत्र के किसानों को राहत देने हेतु अधिकारियों से से चर्चा की और संवेदनशील होकर प्रकरण निस्तारित करने को कहा। … Read more

राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकगर्बी बीकानेर की नये स्कूल भवन का भूमि पूजन-बीकानेर राउण्ड टेबल…

बीकानेर राउण्ड टेबल द्वारा कल दिनांक 28 सितम्बर 2023, गुरूवार को दोपहर 3:00 बजे चकगर्बी, बीकाजी की फैक्ट्री के पीछे राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकगर्बी बीकानेर की नये स्कूल भवन का भूमि पूजन होने जा रहा है। इस अवसर पर आप सभी सादर आंमत्रित है।नींव पूजन राजस्थान के माननीय शिक्षा मंत्राी श्री बुलाकी दास कल्ला के … Read more

विश्व हृदय दिवस 29 को
आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर से निकलेगी वाकिंग मैराथन ’’दिल की सुरक्षा के लिए दौड’’…

बीकानेर, 27 सितम्बर। विश्व हृदय दिवस पर शुक्रवार को सुबह सात बजे सादुलगंज स्थित आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर की ओर से वॉकिंग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। वॉकिंग मैराथन की तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। विभिन्न सहयोगियों को आम लोगों में हृदय रोग व उसके उपचार के संबंध में जागृत करने के … Read more

उपराष्ट्रपति ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के अपने शिक्षक से आशीर्वाद लिया

फोटो आभार -बी जी बिस्सा बीकानेर 27 सितंबर 2023 भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज बीकानेर में क्षेत्रीय मूंगफली अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण किया!कार्यक्रम के बाद माननीय उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के अपने शिक्षक श्री जी एस आचार्य से बीकानेर में सप्रेम भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। वे … Read more

उपराष्ट्रपति ने बीकानेर में मूंगफली अनुसंधान केंद्र और केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान के प्रशिक्षु गृह का लोकार्पण कियाबीकानेर की मूंगफली की ब्रांडिंग की जाएगी-उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति ने बीकानेर में मूंगफली अनुसंधान केंद्र और केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान के प्रशिक्षु गृह का लोकार्पण किया मूंगफली अनुसंधान संस्थान के दूरगामी परिणाम होंगे-उपराष्ट्रपति बीकानेर की मूंगफली की ब्रांडिंग की जाएगी-उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ महिला आरक्षण बिल पेश करने के लिए अर्जुन राम मेघवाल जी को बधाई -उपराष्ट्रपति प्रधान मंत्री की सोच किसान कल्याण … Read more

अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023
मोटे अनाज ‘श्रीअन्न’ के उपयोग को बढा़वा देने हेतु हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना…..

बीकानेर, 27 सितम्बर। अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के तहत मोटे अनाज ‘श्रीअन्न’ के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु कृषि विभाग बीकानेर द्वारा बुधवार को राजस्थान मिलेटस मिशन योजनान्तर्गत ब्लॉक स्तरीय रोड शो का आयोजन कर रथों को एक साथ 05 ब्लॉक बीकानेर, पूगल, खाजूवाला, कोलायत व लूनकरनसर से रवाना किया गया। बीकानेर से सहायक निदेशक … Read more