Bikaner Live

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ में कार्यग्रहण नहीं करने वाले कार्मिकों को नोटिस जारी


बीकानेर,27 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 : निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ ) में ड्यूटी पर लगाए गए जिन कार्मिकों ने 27 सितंबर बुधवार तक कार्यग्रहण नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
इस संबंध में जारी नोटिस के अनुसार कार्य ग्रहण नहीं करने पर विधानसभा चुनावों का कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रतिनियुक्त कार्मिकों द्वारा कार्यग्रहण नहीं करने के कारण संबंधित कार्मिकों को नोटिस जारी कर जबाब मांगा गया है।

प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कार्मिक नोटिस के जवाब के साथ 29 सितंबर तक कार्यग्रहण नहीं करेंगे तो विधानसभा चुनावों में लापरवाही मानते हुए आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

✍प्रकाश सामसुखा

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!