Bikaner Live

राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकगर्बी बीकानेर की नये स्कूल भवन का भूमि पूजन-बीकानेर राउण्ड टेबल…

बीकानेर राउण्ड टेबल द्वारा कल दिनांक 28 सितम्बर 2023, गुरूवार को दोपहर 3:00 बजे चकगर्बी, बीकाजी की फैक्ट्री के पीछे राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकगर्बी बीकानेर की नये स्कूल भवन का भूमि पूजन होने जा रहा है। इस अवसर पर आप सभी सादर आंमत्रित है।
नींव पूजन राजस्थान के माननीय शिक्षा मंत्राी श्री बुलाकी दास कल्ला के कर कमलों से होगा। जिसमें बीकानेर कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल भी उपस्थित होंगे। यह स्कूल का निर्माण उन बच्चों के लिए किया जा रहा जिनके परिवारों को हाल ही में चकगर्बी में स्थानन्तरित किया गया। इस पूरे प्रोजेक्ट के प्रेरणास्त्रोत भगवती प्रसाद कलाल है, जिसमें बीकानेर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग, बीकानेर का भरपूर सहयोग रहा। बीकानेर राउण्ड टेबल 20 युवाओं की एक टीम है जो पिछले पाँच वर्षों से इस प्रकार के सौहार्दपूर्ण कार्य करती जा रही है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!