Bikaner Live

बीकानेर बेटियों का गद्य पद्य साझा संकलन”इंद्रधनुष” का विमोचन

बीकानेर 2 दिसंबर 2023बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता का विषय बीकानेर में जन्मी बीकानेर में अपनी संपूर्ण शिक्षा ग्रहण करने वाली एक ही परिवार की पांच बेटियों पांचो की पांचो प्रसिद्ध रचनाकार प्रसिद्ध व्यवसायी स्वर्गीय श्री दुष्यंत गुप्त एवं विदुषी महिला स्वर्गीय डॉ. सुशीला गुप्ता की बेटियों का गद्य पद्य साझा संकलन इंद्रधनुष का विमोचन … Read more

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण- मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच 2552 टेबल पर कुल 4180 राउंड में होगी गणना मतगणना प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी कवरेज 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 36 मतगणना केंद्रों पर 1121 एआरओ की ड्यूटी मतगणना स्थल पर ट्रेंड-टीवी पर भी जारी होंगे रुझान … Read more

विद्यालयों में”नो टोबैको” थीम पर मनाया”नो बैग डे”बच्चों ने तंबाकू निषेध विषय पर बनाए पोस्टर, ली शपथ

बीकानेर, 2 दिसंबर। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को “नो बैग डे” के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर तंबाकू के विरुद्ध जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। जिले भर के सरकारी निजी विद्यालयों में तंबाकू निषेध संबंधी व्याख्यान, पत्र लेखन, पोस्टर मेकिंग व प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए। इससे पूर्व … Read more

भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में स्नात्र पूजा आज

बीकानेर, 2 दिसम्बर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ की वयोवृद्ध साध्वीश्री पद्म प्रभा व सुव्रताश्री के सान्निध्य में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाओं व उनके अभिभावकों की ओर से रविवार को आसानियों के चौक के रामपुरिया मोहल्ले के भगवान महावीर स्वामी के मंदिर … Read more

लोक देवता ओम बन्ना की 35वीं पुण्यतिथि पर मंदिर प्रांगण  में 151 किलो खीर प्रसादी का  वितरण,सेवा कार्यों के लिए ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया का सम्मान

बीकानेर। श्री ओम बन्ना सेवा समिति बीकानेर के द्वारा शनिवार को  लोक देवता ओम बन्ना सा की 35 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर  एम. एन. अस्पताल के सामने स्थित ओम बन्ना सा धाम के बाहर भक्तों ओर आमजन के लिए 151 किलों खीर प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर धाम के … Read more

श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर ने एक बार पुनः अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कैडेट एंड जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों के साथ फर्स्ट रनर अप की ट्रॉफी अपने नाम की।

25 से 27 नवंबर तक चली (तीन दिवसीय) इस प्रतियोगिता का आयोजन सुजानगढ़ जिले में हुआ जिसमें राज्य की 16 टीमों ने भाग लिया।शाला की ओर से युविका जोशी एवं तनुष्का कच्छावाहा (कैडेट) ने क्रमशः अंडर 47 व 37 किग्रा. वर्ग में (स्वर्ण), चंद्रकांत विश्नोई (सब जूनियर) 27 किग्रा. वर्ग में (रजत) तथा भावना भदानी, … Read more

विधानसभा चुनाव 2023 मतगणनासूखा दिवस घोषित, विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध

बीकानेर,2 दिसंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 की 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के मद्देनजर रविवार 3 दिसंबर को सूखा दिवस घोषित किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के परिपेक्ष्य में घोषित कार्यक्रम के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-ग के प्रावधानों के तहत … Read more

विधानसभा चुनाव 2023

3 दिसंबर, रविवार प्रातः 8 बजे से होगी मतगणना, तैयारियां पूर्ण बीकानेर, 2 दिसंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत मतगणना 3 दिसंबर, रविवार को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में करवाई जाएगी। इसके लिए … Read more

बीकानेर जिले से एकमात्र अध्यापिका गीता तंवर को राजस्थान के शिक्षक सितारे सम्मान

बीकानेर शिक्षकों के शिक्षण आधारित नवाचारों को दुनिया के सामने लाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजस्थान के शिक्षक सितारे कार्यक्रम की पहल की थी। इस कार्यक्रम में चयनोपरांत बीकानेर जिले से गीता तंवर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डाईयां,नालबड़ी,बीकानेर का वीडियो कंटेंट चयनित हुआ। गीता तंवर को इसके लिए शिक्षा विभाग के शासन सचिव … Read more

लक्ष्य और एकाग्रता से ही सफलता का मार्ग संभव है — अग्रवाल

बीकानेर, नौरंगदेसर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौरंगदेसर में निपुण मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य रूप 05 उद्देश्यों को लेकर नई शिक्षा नीति 2020 की अनुशंषा में प्राथमिक स्तर 2026-27 तक बुनियादी साक्षरता संख्यात्मक ज्ञान के विकास को प्राप्त करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देना है तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण (अध्यामिक, मानसिक, … Read more

error: Content is protected !!