Bikaner Live

लक्ष्य और एकाग्रता से ही सफलता का मार्ग संभव है — अग्रवाल


बीकानेर, नौरंगदेसर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौरंगदेसर में निपुण मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य रूप 05 उद्देश्यों को लेकर नई शिक्षा नीति 2020 की अनुशंषा में प्राथमिक स्तर 2026-27 तक बुनियादी साक्षरता संख्यात्मक ज्ञान के विकास को प्राप्त करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता देना है तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण (अध्यामिक, मानसिक, चारित्रिक, बौद्धिक, शारीरिक, सृजनात्मकता) विकास करने का लक्ष्य रखा गया है।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजीव मित्तल ने बताया गया कि इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा अपशिष्ट पदार्थों से खिलौने बनाना, रंगोली, चार्ट, घरेलू उपयोगी सामानों का निर्माण करना (पेन स्टेण्ड, बुक शेल्फ, स्टडी टेबल, कम्प्यूटर, पुस्तकालय अलमारी, घर, झोंपड़ी, कुआ इत्यादि-इत्यादि) है। इससे बच्चों में सृजनात्मक कौशलता, आपसी सामंजस्य की भावना का विकास होगा। विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा कालबेलिया नृत्य, सूर्य-नमष्कार एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं (पोस्टर, रंगोली, मॉडल, रॉल प्ले, खेल, पहेली, प्रश्नोत्तरी) का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्दीराम एजुकेशनल सोसाइटी के प्रतिनिधि श्रीमान् रमेश कुमार अग्रवाल (कालू जी) जिन्होने विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न वस्तुओं का अवलोकन किया तथा बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों को करते रहने की प्रेरणा देते हुए बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान इंगित किया, उन्होंने बताया कि संस्कारों को पुष्पित एवं पल्लवित करने का दायित्व विद्यालय का है तथा ग्रामीण परिवेश में बालिकाओं के साथ में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है जिन्हें वे संकोचवश तथा परिवार द्वारा शिक्षा को छुड़वाए जाने के डर से बताती नहीं है, उन्हें इससे मुक्त होना चाहिए तथा माता-पिता एवं विद्यालय प्रधानाचार्य से चर्चा करके इसका समाधान ढुंढना चाहिए। उनके द्वारा ये आश्वासन दिया गया कि वे बालिका शिक्षा एवं उनके विकास के लिए होने वाले कार्यों में सदैव सहयोग प्रदान करेंगे। निपुण मेले तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न पुरष्कारों से सम्मानित किया। किसना राम ने भी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी। प्रधानाचार्य सविता अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय में चल रही समस्त गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। तथा विद्यालय में आने वाले समय में होने वाली आवश्यकताओं की जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में विद्यालय के 466 विद्यार्थियों के साथ समस्त अध्यापकों ने भाग लिया। श्रीमती मीना शर्मा, नीरज कालरा, माधवी व्यास, निकिता सोनी, कविता जाग्रत, शिखा कौशिक, सुशीला चौधरी, अनुराधा शर्मा, रूखमा जाखड़, कंचन गोदारा, श्री भंवर लाल प्रजापत, कैलाश कुमार, गिरिश चन्द्र गोयल, रामनिवास धोबी इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!