Bikaner Live

लोक देवता ओम बन्ना की 35वीं पुण्यतिथि पर मंदिर प्रांगण  में 151 किलो खीर प्रसादी का  वितरण,सेवा कार्यों के लिए ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया का सम्मान

बीकानेर। श्री ओम बन्ना सेवा समिति बीकानेर के द्वारा शनिवार को  लोक देवता ओम बन्ना सा की 35 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर  एम. एन. अस्पताल के सामने स्थित ओम बन्ना सा धाम के बाहर भक्तों ओर आमजन के लिए 151 किलों खीर प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर धाम के पुजारी सूरजाराम नायक ने बताया कि एम.एन. अस्पताल के सामने स्थित ओम बन्ना धाम पर शनिवार की सुबह 9 बजे महाज्योत की गई।


इसके बाद151 किलो खीर की प्रसादी का भोग लगाकर  श्रद्धालुओं मे वितरण किया । इस प्रसादी वितरण के कार्यक्रम मे भानूप्रताप सिंह, सूरजभान सिंह, प्रेम सिंह चांडी, ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया, दीपक पारीक, रवि पारीक, सैय्यद अख्तर, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, के. कुमार. आहुजा, भवानी आचार्य, कुशाल सिंह भाटी, राहुल सिंह भाटी, राजकुमार गहलोत, गाद सिंह भाटी एवं स्थानीय पार्षद महेंद्र सिंह बडगूजर सहित आदि ने सहयोग किया व व्यवस्था संभालीं। वहीं दूसरी तरफ समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय अपना योगदान देने तथा रक्तदान करने मे रिकॉर्ड कायम करने के लिए समाज सेवी ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया का ओम बन्ना टाईगर फोर्स सेवा समिति के अध्यक्ष सुरजभान सिंह द्वारा मंदिर प्रांगण में सम्मान किया गया।
(फोटो01 मंदिर प्रांगण में ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया का ओम बना टाईगर फोर्स सेवा समिति के द्वारा सम्मान किया गया।)

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!