बीकानेर, 16 अगस्त।महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को गरिमापूर्ण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. गार्ग ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी बोध कराती है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार से राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। विश्वविद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने संकल्प को दोहराया।
समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं “विकसित भारत” के निर्माण में सक्रिय योगदान के संकल्प के साथ हुआ।
















