Bikaner Live

आचार्य बेणीदास कल्याण भूमि (मोक्ष धाम) चौखूँटी के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत-रंग रोगन कार्य करवाने हेतु बीकानेर पश्चिम विधायक से मिले समाज के प्रबुद्धजन”
“आचार्य बेणीदास कल्याण भूमि (मोक्ष धाम) चौखूँटी के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत-रंग रोगन कार्य करवाने हेतु बीकानेर पश्चिम विधायक से मिले समाज के प्रबुद्धजन”

आचार्य चौक से समाज के प्रबुद्धजनों ने   आचार्य बेणीदास कल्याण भूमि (मोक्ष धाम) चौखूँटी के संरक्षक चंद्र शेखर आचार्य एवं अनिरुद्ध आचार्य के नेतृत्व में पश्चिम विधायक श्री जेठानंद जी व्यास से विधायक जन सुनवाई केंद्र पर शिष्टाचार भेंट कर “आचार्य बेणीदास कल्याण भूमि (मोक्ष धाम) चौखूँटी के जीर्णोद्धार, मरम्मत-रंग रोगन, निर्माण कार्य करवाने एवं कैमरे इत्यादि लगवाने हेतु ज्ञापन दिया गया।
विधायक जेठानंद जी व्यास द्वारा समाज के प्रबुद्धजनों को जल्द ही विधायक निधि से राशि स्वीकृत करने एवं उक्त कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने में सहयोग करने का आश्वासन  दिया गया।
शिष्टाचार मंडल में विजय शंकर जी आचार्य, नंद कुमार जी आचार्य, दुर्गाशंकर जी आचार्य, नटवर लाल जी आचार्य, ब्रज रतन जी आचार्य, बलदेव आचार्य, आशा आचार्य, शैलेश आचार्य, सुरेश व्यास, ओम जी आचार्य, योगेश आचार्य, राजेश आचार्य, राज आचार्य, मुकेश आचार्य, दीनदयाल आचार्य, अमरीश व्यास, पुरुषोत्तम आचार्य इत्यादि समाज के व्यक्ति उपस्थित रहें।
Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

काल भैरवाष्टमी मंगलवार को: रमक झमक में होगा चार दिवसीय भव्य भैरव अष्टमी महोत्सव गूंजेंगे वैदिक मंत्र; अभिषेक, अर्चन, यज्ञ, दीपमाला और अष्ट भैरव पूजन के साथ मनाया जाएगा जन्मोत्सव

Read More »
error: Content is protected !!