Bikaner Live

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम में किया महारुद्राभिषेक

बीकानेर: श्री विश्व गुरुकृपा महोत्सव में नशा मुक्ति और जल संचयन का संकल्प
दाताश्री ने कहा युवा भविष्य के सूत्रधार, जल ही जीवन का आधार

बीकानेर, 16 अगस्त। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को दोपहर करीब 12 बजे सागर स्थित ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम पहुंचे, जहां आयोजित महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में उन्होंने श्रद्धापूर्वक भाग लिया तथा विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में दाताश्री  रामेश्वरानन्द महाराज, संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, एडवोकेट श्री अशोक प्रजापत, श्री दीपक पारीक, श्री संतोषानंद महाराज समेत अन्य संत-महात्माओं, आश्रम से जुड़े पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान आश्रम परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

बीकानेर, 16 अगस्त
सागर स्थित श्री ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम में शनिवार को श्री विश्व गुरुकृपा महोत्सव राष्ट्र उन्नति, विश्व बंधुत्व एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। अनंत विभूषित राष्ट्र संत परम पूज्य दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज के सानिध्य में 451 वर्ष प्राचीन भगवान शिव का महारुद्राभिषेक, महायज्ञ और अमृत महाप्रसाद का विराट आयोजन हुआ। एक मुखी रुद्राक्ष के दुर्लभ दर्शन भी भक्तों को हुए। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

नशा मुक्ति और जल संरक्षण पर जोर
शिव तत्व प्रवचन में दाताश्री ने कहा कि व्यसन समाज को भीतर से खोखला करता है। राष्ट्र की उन्नति के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और जल संचयन करना हम सभी का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम में नशा मुक्त समाज, जल संचयन, गौ सेवा संरक्षण, सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया।

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी गुरु स्तुति एवं वंदना की। उन्होंने अध्यात्म, गुरु भक्ति और भारतीय संस्कृति को जीवन में अपनाने पर बल दिया।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, युवा शक्ति और संस्कार, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गौ सेवा और डिजिटल सजगता पर विचार रखे। कहा गया कि प्रत्येक नागरिक को जन्मदिवस व विशेष अवसरों पर पौधा लगाना चाहिए। युवाओं को सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से बचकर राष्ट्र निर्माण में समय देना चाहिए।

सम्मानित हुए गणमान्यजन
समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा और व्यवसाय में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।

शिक्षा: प्रो. सुमेरचंद जैन, कैप्टन रामकरण भाकर संस्कार स्कूल
स्वास्थ्य: डी.पी. पच्चीसिया प्रतिनिधि, CDM मुंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल, डॉ. बी.सी. घीया, डॉ. रामगोपाल कुमावत कार्डियोलॉजिस्ट
भामाशाह: सीताराम भांभू SKL Group, रमेश अग्रवाल कालूबड़ी, प्रतिनिधि हल्दीराम ग्रुप, राजेश चूरा
व्यवसाय: विनोद गोयल सिद्धि सिद्धि रिसॉर्ट

इस दौरान बीकानेर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और सरपंच रामदयाल गोदारा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन पं. आशीष शास्त्री ने किया। आयोजन ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम संस्था परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!