Bikaner Live

श्री गंगा गौशाला में गोपाष्टमी महापर्व मंगलवार 1 नवंबर को मनाया जाएगा _ भूरा


============================

नोखा/ यहां श्री गंगा गौशाला में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गोपाष्टमी महापर्व मंगलवार 1 नवंबर 2022 को मनाया जाएगा l इस अवसर पर गौशाला परिसर में प्रातः 7:00 बजे से गौ पूजन का कार्यक्रम व प्रातः 9:00 बजे से धर्मेश जी महाराज के श्रीमुख से प्रवचन होगा तथा प्रातः 10:00 बजे श्रीमद्भागवत गीता जी का सामूहिक पाठ का आयोजन होगा। तथा लंपी महामारी के दौरान गौ सेवार्थ अच्छा काम करने वालों का धर्मेश जी महाराज के हाथों से सम्मान किया जाएगा। गौशाला कार्यकारणी अध्यक्ष एवं नोखा नगरपालिका के उपाध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा ने नोखा के सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से आग्रह पूर्वक कहा है कि पिछले लंबे समय से गौ माता में लंपि महामारी के दौरान भामाशाहओं के आर्थिक सहयोग से लंपी रोग से पीड़ित गौवंश को गौशाला में लाकर करीब 700 गौवंश को बचाया गया इस महामारी से ठीक हुई गौमाता को अपने हाथों से गुड़, खल, घास आदि आहार खिलाकर उनके दर्शन कर तन मन धन से पुण्य के भागीदार बने। भूरा ने बताया कि वर्तमान में 2355 गोवंश गौशाला में पल रहे l गौशाला के मंत्री भंवरलाल राठी व सदस्य इंद्रचंद मोदी ने बताया कि नोखा खेत में घास गोदाम का निर्माण 2 नवंबर 2022 आंवला अक्षय नवमी के दिन प्रातः 11:15 पर होगा l

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!