जिला कलक्टर ने परिवहन कार्यालय और रोडवेज बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण
बस स्टैंड पर साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था देख जताई नाराजगीजिला कलक्टर ने परिवहन कार्यालय और रोडवेज बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण
बस स्टैंड पर साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था देख जताई नाराजगी
बीकानेर, 17 जुलाई। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शनिवार को प्रादेशिक परिवहन कार्यालय और रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। रोडवेज कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की बदहाल स्थिति देखकर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई तथा आगामी तीन दिनों में स्वच्छता की संपूर्ण व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने प्रतीक्षा हॉल सहित विभिन्न कक्षों और बरामदे का अवलोकन भी किया तथा यहां भी सफाई की व्यवस्था माकूल नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि तीन दिनों बाद इसका पुनः निरीक्षण करवाया जाएगा तथा यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मदारी तय की जाएगी। जिला कलक्टर ने यहां से प्रतिदिन जाने वाली बसों, विभिन्न डीपो से आने वाली बसों, उनके रुट तथा यात्री भार के बारे में जानकारी ली। साथ ही कहा कि बसों के संचालन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पालना की जाए। बसों के रूट, समय और किराए से सम्बंधित सूचना पट्ट नियमित अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य प्रबंधक इंदिरा गोदारा मौजूद रही।![]()
ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक का किया अवलोकन
जिला कलेक्टर ने प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक का अवलोकन किया। निकट भविष्य में परमानेंट लाइसेंस अप्लाई करने वालों की ट्रायल इसी ट्रैक पर होगी। मेहता ने टच स्क्रीन कियोस्क पर लर्निंग लाइसेंस के लिए दिए जाने वाले टेस्ट सहित लाइसेंस प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने फोटो एवं परीक्षा कक्ष, सर्वर रूम तथा परीक्षण कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन बनने वाले लाइसेंस की जानकारी भी ली। जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर ने बताया कि ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक के माध्यम से ट्रायल कार्य अगले महीने शुरू होगा। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा तथा परिवहन निरीक्षक जयनारायण पूनिया भी मौजूद रहे।
Related Post
नोखा में 108 अखण्ड श्री रामायण पाठ का भव्य आयोजन बुधवार को
September 21, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर जिले के सात निकायों की तस्वीर साफ: भाजपा को चार, कांग्रेस को दो और माकपा को एक प्रमुख पद
September 21, 2026
No Comments
Read More »

राजस्थान में भाजपा का दबदबा, मगर बीकानेर में कांग्रेस की रिकॉर्ड जीत
September 21, 2026
No Comments
Read More »

राजस्थान हाई कोर्ट के दरवाजे खुले रात को 10:00 बजे नवरत्न डांगा मदन मेघवाल और मकसूद अहमद को मिलीरहत
September 21, 2026
No Comments
Read More »


एस एम एस दिव्यांग सेवा संस्था को भामाशाह जैन का आर्थिक सहयोग
September 20, 2026
No Comments
Read More »



नवरात्रा में होने वाले 100 कुण्डी अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु भूमिपूजन हुआ सभी उपस्थितो को बांटी नगद बधाईया
September 20, 2026
No Comments
Read More »

पूनरासर धम में उमड़ा जनसैलाब लंबी-लंबी कतारें में किए बाबा के दर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »



