Bikaner Live

विवेकानंद पार्क की दुर्दशा पर आगुंतकों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश- स्वामी विवेकानंद जी की 161 वीं जयंती पर किया स्मरण,
soni

बीकानेर। दिनांक 12/1/20-25, सार्दुल सर्किल स्थित विवेकानंद वाटिका में स्थित स्वामी विवेकानंद जी 161 वीं जयंती शहर के गणमान्य लोगों के द्वारा मनायी गयी।
कार्यक्रम आयोजक एबीवीपी के पूर्व छात्र नेता भवानी आचार्य ने बताया कि आज स्वामी विवेकानंद श्री 161 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी एवं सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा ने बताया कि स्वामी जी जब भी भारत से बाहर जाते थे तो उनमें सदैव भारतीयता झलकती थी तथा अपनी बाक पटूता से भारत की शान रखते थे। पूर्व पार्षद सुनील बांठिया ने कहा कि स्वामी जी सदैव युवाओं के लिए प्रेरणा रहे हैं। आज भी युवा उनका स्मरण करके उनके बताए मार्ग चलते हैं साथ ही बांठिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कि युवा पीढ़ी स्वामी जी के उपदेशों को ना समझकर विभिन्न नशों में लिप्त हो रहें हैं जो कि चिन्तनिय है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल पाहुजा ने पार्क कि दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषो के नाम से बने पार्कों कि तरफ प्रशासन आंखें मुद्दे हुए हैं शीघ्र ही सम्बन्धित अधिकारियों से मिलकर इसके सुधार के लिए कहेंगे। राजस्थान सिनेमा फिल्मों के निर्माता निर्देशक पूनम मोदी ने पार्क कि दुर्दशा व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पच्चास वर्षों से इस पार्क को देख रहा हूं। मुझे बहुत दुख हो रहा है कि मैं इस इस पार्क को हरा भरा देखता था। यहां आकर लोग स्वामी जी का स्मरण कर उनसे प्रेरणा लेते थे लेकिन आज स्थिति दयनीय हो गई है।
वरिष्ठ समाजसेवी एंव कांग्रेसी नेता एन डी कादरी ने भी भावुक होते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों कि जन्म जयंती पर भी उनके नाम से निर्मित वाटिका में न तो साफ सफाई कि गयी है नहीं पार्क में लगे दरवाजों को खोला गया है उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शहर व राज्य में किसी की भी सरकार हो महा पुरुषों के नाम से निर्मित स्थानों कि ओर ध्यान नहीं देते यह बहुत शोचनीय है।
इस अवसर पर गायक कलाकार रामकिशोर यादव व समाज सेवी सुशील यादव ने स्वामी जी के बारे में चर्चा करते हुए उन पर लिखी गयी कविता व गायन प्रस्तुत करते हुए उपस्थितों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उधोगपति प्रवीण बोथरा, व्यवसायी विजय शंकर गहलोत, शाकिर हुसैन शाकिर, व्यवसायी दिलीप हाडा आदि उपस्थित थे,समारोह के अंत में कार्यक्रम संयोजक सैय्यद अख्तर ने सभी आगंतुको को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!