श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मंगलवार को माहौल गमगीन रहा। श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले पूर्व विधायक किशनाराम नाई की पार्थिव देह उनकी बाड़ी में ही मंगलवार को पंचतत्व में विलीन कर दी गई है। क्षेत्र से तीन बार विधायक रहें दो बार भाजपा जिलाध्यक्ष रहे किशनाराम नाई को उनके पुत्र मदनलाल नाई ने मुखाग्नि दी। समर्थकों ने नम आंखों से नेताजी को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में भाजपा, माकपा व कांग्रेस के अनेक नेता व कार्यकर्ता नेताजी को अंतिम नमन करने पहुंचे। अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोगों ने बैंकुटी को कंथा दिया। इस दौरान क्षेत्र व बीकानेर जिले के अनेक नेता, समर्थक और हजारों नागरिक अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं सुबह से उनके दर्शन करने व पुष्प अर्पित करने अनेक लोग पहुंचे। नाई को श्रद्धाजंलि देने विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई, पूर्व विधायक गिरधारी महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रतिनिधि के रूप में विक्रमसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान राइन, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर पारीक, शिव स्वामी, किशनाराम गोदारा, आरएलपी नेता हों विवेक माचरा, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, डॉ दिलीपसिंह राजपुरोहित, हेमनाथ जाखड़, सुरेंद्रसिंह शेखावत, पार्षद विक्रम सिंह शेखावत, भरत सुथार, रामसिंह जागीरदार, पवन कुमार उपाध्याय, रजत आसोपा, जगदीश गुजर, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, श्याम पारीक, गोपाल व्यास, मनीष कुमार मोट, महेश राजोतिया, सहीराम जाट, सुनील तावणियां, महावीर माली, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य शोभाचंद आसोपा, वरिष्ठ अधिवक्ता ललित कुमार मारू बाबूलाल सुनार, गोपाल शास्त्री, राजगुरू देवीलाल उपाध्याय, सलीम बहेलिया, सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी, विहिप के भंवरलाल दुगड़, नारायणदास स्वामी, श्याम सुंदर स्वामी, जिज्ञासु सिद्ध, अमित पारिक, श्याम सुदंर पुरोहित, रमेश प्रजापत, भवानी उपाध्याय, सुरजाराम महिया, डाक्टर एसके बिहानी, सोहनलाल महिया, श्रवणकुमार सिंधी, रजता आसोपा, महादेव तावनिया, संतोष बोहरा, अशोक भाटी, एडवोकेट अनिल धायल, भवानी ताबणियां, रोशन छिपा, आईदान पारीक, कोडाराम भादू, अगरसिंह, मोहननाथ बेनीसर, मांगीलाल नाई, डॉ एनपी मारू, भवानी सैनी, मदनलाल सोनी, कमल किशोर नाई, रामलाल जांघू, प्यारेलाल ढुकिया, रामकिशन गावड़िया, नारायण बिहानी इंदौर, कमल झंवर, एडवोकेट सोहननाथ, किशन सिंह राजपुरोहित कन्हैयालाल स्वामी सहित विभिन्न गांवो में से जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व हजारों नागरिक अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी, तहसीलदार कुलदीप मीणा, नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह,
कृषि विभाग में सहायक निदेशक सुरेंद्र मारू स्व जाति बंधू सनेही सहित अनेक अ
अधिकारी कर्मचारी भी पहुंचे।