Bikaner Live

मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का हुआ शुभारंभ

बीकानेर, 4 अक्टूबर। पी.बी.एम. अस्पताल के मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग में सात दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारम्भ मंगलवार को हुआ।विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीगोपाल गोयल तथा आचार्य डॉ. हरफूल सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। दस अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन डॉ. हरफूल सिंह ने स्त्री जीवन के विभिन्न पड़ावों में आने … Read more

जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित

बीकानेर,4 अक्टूबर। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजकीय महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी रूबी पाल ने बताया कि जिला स्तर के युवा उत्सव में जिले के सभी ब्लॉक से 300 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में चित्रकला पेंटिंग,कविता लेखन,मोबाइल फोटोग्राफी, … Read more

समाज कल्याण सप्ताह के तहत बालिका गृह में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बीकानेर, 4 अक्टूबर। समाज कल्याण सप्ताह के तहत मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए।बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष किरण सिंह की अध्यक्षता में राजकीय बालिका गृह में राजकीय बालिका गृह एवं नारी निकेतन की आवासनियों एवं स्टाफ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।राजकीय बालिका गृह एवं बाल अधिकारिता विभाग की अधीक्षक शारदा … Read more

किसान भाइयों के लिए उपयोगी
सिंगल सुपर फॉस्फेट खेती के लिए वरदान

बीकानेर, 4 अक्टूबर। कृषि अनुसंधान केन्द्र पर आयोजित क्षेत्रीय अनुसंधान एंव विस्तार सलाहकार समिति की बैठक में वैज्ञानिकों एवं प्रसार अधिकारियों के सुझावों के अनुसार डीएपी की तुलना में सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक का उपयोग खेती में ज्यादा लाभदायक रहता है, क्योंकि एसएसपी फॉस्फोरस धारी उर्वरक है। इसमें 16 प्रतिशत फॉस्फोरस, 12 प्रतिशत सल्फर एवं … Read more

आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बीकानेर, 4 अक्तूबर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल बुधवार प्रातः 8 बजे श्रीडूंगरगढ़ जाएंगे और प्रवेश द्वार और नगरपालिका के नए भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।श्री मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ से प्रातः 10 बजे रवाना होकर प्रातः 11 बजे बीकानेर आएंगे तथा गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में महात्मा … Read more

सरसों की फसल में डीएपी के स्थान पर एसएससी व यूरिया का उपयोग करें किसान

बीकानेर, 4 अक्टूबर। कृषि भवन के आत्मा सभागार में मंगलवार को रबी फसल पूर्व कृषक गोष्ठी का आयोजन आत्मा कैफिटेरिया गतिविधि बी-बारह के अंतर्गत किया गया। उपनिदेशक कृषि विस्तार कैलाश चौधरी ने बताया कि आगामी रबी सीजन में साढे छह लाख हेक्टेयर में बुवाई संभावित है। इसमें सरसों का क्षेत्रफल लगभग सवा दो लाख हेक्टेयर … Read more

ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता ने एकल बढ़त बनाई
उद्योगपति बाफना, डॉ. वोहरा व सेठिया ने खिलाडिय़ों का किया उत्साहवर्धन….

बीकानेर। गंगाशहर के आशीर्वाद भवन में शतरंज के महामुकाबले चल रहे हैं। दो कैटेगरी में 157 बिसात पर 314 शातिर अपने दाव-पेच खेलते हैं। राजस्थान शतरंज संघ द्वारा बीकानेर में प्रथम अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर्स प्रतियोगिता में आयोजन से जुड़े विनोद बाफना, बाफना अकादमी के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा, ऋषभ सेठिया व जय सेठिया भी … Read more

एक लाख 3 हजार बेटियों के हिमोग्लोबीन की तीन माह बाद दोबारा होगी जांच

जिला कलेक्टर ने कहा, जिले को एनीमिया मुक्त बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारीबीकानेर, 4 अक्टूबर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषाहार सहायता कार्यक्रम और समसा की बैठक आयोजित हुई।इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जुलाई माह में सघन अभियान के दौरान 2 लाख 52 हजार बेटियों का हिमोग्लोबीन … Read more

देवी पद््मावती का महापूजन,
साध्वी मनोहरश्रीजी की पुण्यतिथि पर गुणनुवाद सभा कल

बीकानेर, 4 अक्टूबर। साध्वीश्री मृगावती, सुरप्रिया व नित्योदया के सान्निध्य में मंगलवार को भगवान पार्श्वनाथ व देवी पद्मावती का तथा शाश्वत नवपद ओली पर्व के तहत ’’नमो उवज्झायाणम््’’ पद का महापूजन मंत्रोच्चारण व भक्तिगीतों के साथ किया। बुधवार को छतीसगढ़ रत्न शिरोमणि, महतरा पद से विभूषिता, गुरुवर्या साध्वीश्री मनोहरश्री म.सा. की 70 वीं पुण्यतिथि पर … Read more

जैन महात्मा सभा संस्थान- महिला मंडल का डांडिया महोत्सव संपन्न….

नवरात्रा में शक्ति पूजन के अवसर पर महात्मा समाज ने शिवा सदन (मोदी पैलेस) गोपेश्वर बस्ती में गरबा नृत्य के पश्चात माता की आरती की एवं डांडिया रास का आयोजन किया गया साथ ही रुचि भोज रखा गया। जिसमें समाज के गणमान्य के साथ-साथ युवक युक्तियां एवं बच्चों ने हिस्सा लिया सैकड़ों की संख्या में … Read more

error: Content is protected !!