Bikaner Live

जैन महात्मा सभा संस्थान- महिला मंडल का डांडिया महोत्सव संपन्न….

नवरात्रा में शक्ति पूजन के अवसर पर महात्मा समाज ने शिवा सदन (मोदी पैलेस) गोपेश्वर बस्ती में गरबा नृत्य के पश्चात माता की आरती की एवं डांडिया रास का आयोजन किया गया साथ ही रुचि भोज रखा गया। जिसमें समाज के गणमान्य के साथ-साथ युवक युक्तियां एवं बच्चों ने हिस्सा लिया सैकड़ों की संख्या में उपस्थित स्वजनों ने सामूहिक एवं प्रथक प्रथक प्रस्तुतियां दी।
समाज के भामाशाहों में श्रीमती प्रतिभा महात्मा, पंकज कुमार , राजकुमार, डॉ प्रदीप जैन, समाज अध्यक्ष शिवकुमार और उनकी टीम अशोक कुमार घनश्याम मुकेश हरीश विनोद नवीन आदि कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पधारे हुए मेहमानों में जुगल राठी अध्यक्ष आईवीएफ भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा मंत्री, आईवीएफ महामंत्री विजय बाफना, जेठमल नाहटा, दिनेश महात्मा, ललित कोचर उपाध्यक्ष, सरिता नाहटा महामंत्री सुनीता कोचर उपाध्यक्ष का सम्मान समाज की तरफ से महिला मंडल महात्मा समाज अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन ओर उनकी कार्यकारिणी सदस्य पदमश्री, संगीता महात्मा,कांता, ज्योति ने किया।
डांडिया रास और महाप्रसाद के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन गायत्री महात्मा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापित धनलक्ष्मी जैन अध्यक्ष महिला मंडल महात्मा समाज द्वारा किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!