Bikaner Live

जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित


बीकानेर,4 अक्टूबर। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजकीय महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी रूबी पाल ने बताया कि जिला स्तर के युवा उत्सव में जिले के सभी ब्लॉक से 300 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में चित्रकला पेंटिंग,कविता लेखन,मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता, सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा संवाद सम्मेलन सहित छह प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
प्रतियोगिता के लिए आयु पात्रता 1 अप्रैल 2022 के अनुसार 15 से 29 वर्ष तक रखी गई है।
उन्होंने बताया कि आवेदक 10 अक्टूबर तक निर्धारित प्रारूप में पंजीयन फॉर्म में (मूल निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र) संलग्न कर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफ़लाइन आवेदन के लिए नेहरू युवा केन्द्र, भुट्टो का चौराहा में पंजीयन फार्म प्रस्तुत किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन nykbikaner@yahoo.com पर भी कर सकते है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!