Bikaner Live

समाज कल्याण सप्ताह के तहत बालिका गृह में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम


बीकानेर, 4 अक्टूबर। समाज कल्याण सप्ताह के तहत मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए।
बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष किरण सिंह की अध्यक्षता में राजकीय बालिका गृह में राजकीय बालिका गृह एवं नारी निकेतन की आवासनियों एवं स्टाफ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
राजकीय बालिका गृह एवं बाल अधिकारिता विभाग की अधीक्षक शारदा देवी ने बताया कि बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य सरोज जैन, एड. जुगल किशोर व्यास एवं हर्षवर्द्धन सिंह सहित स्टाफ के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!