Bikaner Live

बाल वाहिनी योजना के अन्तर्गत गठित समिति की बैठक 19 को
संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में होगी बैठक

बीकानेर,13 जुलाई। शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुलभ वाहन व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए बाल वाहिनी योजना के अन्तर्गत गठित समिति की बैठक 19 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।संभागीय आयुक्त नीरज के पवन की अध्यक्षता में सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाली इस बैठक में … Read more

पुकार पाठशालाओं में बताई ‘हेल्दी लीवर’ की अहमियत
मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर चर्चा के लिए 498 पाठशालाएं आयोजित…

बीकानेर 13 जुलाई। मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर गत 3 महीनों से जारी अभियान पुकार अब एक कदम आगे बढ़ गया है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार हेल्दी लीवर कैंपेन को पुकार से जोड़ दिया गया है। बुधवार को आयोजित 498 पुकार बैठकों में गर्भवती महिलाओं व किशोरियों सेे हेपेटाइटिस रोग … Read more

हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ में जिले में 2 लाख घरों पर लगेगा तिरंगा

बीकानेर, 13 जुलाई । आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत 9 से 16 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत संभाग के चार जिलों में 5 लाख घरों पर तिरंगा लगवाया जाएगा।संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बताया कि बीकानेर में 2 लाख,हनुमानगढ़, चूरू व श्रीगंगानगर में 1-1 लाख घरों … Read more

गुरु पूर्णिमा पर किया रुद्राभिषेक…..

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रंगोलाई महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान डॉ कल्ला ने कहा कि गुरु के आशीर्वाद के बिना सफलता की कल्पना भी मुश्किल है।

शिक्षा मंत्री डाॅ. कल्ला ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा….

बीकानेर, 13 जुलाई। शिक्षा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित बीकानेर दौरे के मद्देनजर बुधवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय और डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति विनोद कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला … Read more

डाइट की जिला अकादमिक समूह की बैठक आयोजित
वार्षिक पंचांग का हुआ विमोचन

बीकानेर, 12 जुलाई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के जिला अकादमिक समूह की बैठक मंगलवार को कार्यालय सभागार में आयोजित हुई।इस दौरान नई शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान और सतत एवं व्यापक मूल्यांकन आदि मुद्दों से जुड़ी जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित की गई तथा डाइट के वार्षिक … Read more

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन 14 जुलाई को लूणकरनसर में

बीकानेर, 12 जुलाई। औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन 14 जुलाई को लूणकरणसर पंचायत समिति में आयोजित किया जाएगा।जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे से आयोजित होने वाले इस शिविर में उद्योग विभाग, राजस्थान वित्त निगम, रीको व खादी बोर्ड से सम्बन्धित कार्य तथा इस कार्यालय … Read more

रक्षाबन्धन मेला 27 जुलाई से 5 अगस्त तक….

बीकानेर, 12 जुलाई। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में दस दिवसीय रक्षाबन्धन मेला 27 जुलाई को आरंभ होगा।जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि 5 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में हस्तनिर्मित एवं आर्टीफिशियल राखियों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। साथ ही श्रंगार के उत्पादों का प्रदर्शन भी किया … Read more

एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च तक रहेगी प्रभावी…..

बीकानेर, 11 जुलाई। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए ऋण की बकाया राशि में राहत देने के लिए चलाई जा रही एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगी। योजना में कारोबारी एवं शिक्षा ऋण के बकायादार ऋणियों पर अधिरोपित दण्डनीय ब्याज में पूर्ण छूट … Read more

जोधपुर की तर्ज पर बीकानेर को ऊंट दस्ता उपलब्ध करवाने संभागीय आयुक्त ने बीएसएफ के महानिदेशक को लिखा पत्र

बीकानेर, 11 जुलाई। जोधपुर की तर्ज पर बीकानेर को भी सीमा सुरक्षा बल का ऊंट दस्ता उपलब्ध करवाने के लिए संभागीय आयुक्त डाॅ. नीरज के. पवन ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक को पत्र लिखा है।संभागीय आयुक्त ने बताया कि बीकानेर रियासत के तात्कालीन महाराजा गंगासिंह ने बीकानेर कैमल कोर (गंगा रिसाला) की स्थापना की। … Read more

error: Content is protected !!