Bikaner Live

बाल वाहिनी योजना के अन्तर्गत गठित समिति की बैठक 19 को
संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में होगी बैठक


बीकानेर,13 जुलाई। शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुलभ वाहन व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए बाल वाहिनी योजना के अन्तर्गत गठित समिति की बैठक 19 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।
संभागीय आयुक्त नीरज के पवन की अध्यक्षता में सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाली इस बैठक में जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर), प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी (द्वितीय), उप अधीक्षक यातायात पुलिस, व शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक व माध्यमिक, शिक्षा, बस, वैन, ऑटो , कैब ऑपरेटर यूनियन के एक-एक प्रतिनिधि तथा अभिभावक संघ के 2 प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!