Bikaner Live

हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ में जिले में 2 लाख घरों पर लगेगा तिरंगा

बीकानेर, 13 जुलाई । आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत 9 से 16 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत संभाग के चार जिलों में 5 लाख घरों पर तिरंगा लगवाया जाएगा।
संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बताया कि बीकानेर में 2 लाख,हनुमानगढ़, चूरू व श्रीगंगानगर में 1-1 लाख घरों पर तिरंगा झंडा लगवाने का लक्ष्य लिया गया है। बुधवार को इस सम्बंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में संभागीय आयुक्त ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आमजन को जोड़ने की दिशा में प्रयास होंगे। जिससे आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना और सुदृढ़ की जा सके और उनकी सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर युवा पीढ़ी का राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ जुड़ाव स्थापित करने के उदेश्य के यह तिरंगा लगवाया जाएगा। इसके लिए नेहरू युवा केन्द्र सहित अन्य प्रबुद्धजनों विभिन्न राजकीय विभागों, ए एन एम ,आंगनबाड़ी, आशा का भी सहयोग लेते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से इन गतिविधियों को व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रमुख शासन सचिव ग्रामीण विकास अपर्णा अरोड़ा व ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग सचिव नवीन जैन ने अधिक से अधिक आमजन को अभियान में जोड़ने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नित्या के,ज़िला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, अधिशासी अभियंता ई जी एस धीर सिंह गोदारा उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!